सावलिखेड़ा आश्रम शाला

  • भगवान है या नहीं?
  • सांप सीधा क्यूँ नहीं चलता?
  • जमीन के अन्दर और क्या है?
  • जब हम ऊपर कूदते हैं तो नीचे ही क्यूँ आते हैं? (इस प्रश्न का जवाब हमने उन्हें आपस में बात करके देने का प्रयास किया और उनके ही तरफ से हमे सही जवाब मिला.)

मानिकपुर आश्रम शाला (5-7 वीं वर्ग).

  • चाँद दिन में कहाँ जाता है?
  • सूरज रात में कहाँ जाता है?

वाइखुर्द आश्रम शाला

  • एक गारगोटी (पत्थर) को दूसरे से घिसने से आग क्यूँ लगती है?
  • सलाख (लोहे का छड) को पत्थर पर मारने से आग क्यूँ निकलती है?
  • आईने में तस्वीर कैसे दिखती है?
  • सर के बाल जल्दी बढ़ते हैं पर शरीर के क्यूँ नहीं?
  • दूरबीन से कागज़ कैसे जलते हैं?
  • करंट कहाँ से आता है?
  • पक्षियों को करंट क्यूँ नहीं लगता?

धानोरा आश्रम शाला

  • पक्षियों को पंख क्यूँ होते हैं?
  • हम बोल सकते हैं पक्षी क्यूँ नहीं?
  • बरगद के पेड़ को क्यूँ छद्म जड़ होते हैं दूसरे पेड़ों को क्यूँ नहीं?
  • कमल पानी में ही क्यूँ रहता है?
  • पेड़ों को इतनी वृद्धि (growth) होती है हम लोगों की क्यूँ नहीं?
  • तोता बोलता है बाकी पक्षी क्यूँ नहीं?
  • भूत है या नहीं?
  • इंसान मरता क्यूँ है?
  • समंदर में खारा पानी रहता है कुएं में क्यूँ नहीं?
  • समंदर का पानी खारा कैसे होता है?
  • पृथ्वी सूरज के चारों तरफ चक्कर कैसे लगाती है?

टिटम्बा आश्रम शाला (8 वीं वर्ग)

  • कांच कैसे बनता है?
  • लोहा कैसे बनता है?
  • पानी कैसे बनता है?
  • सीमेंट कैसे बनता है?
  • केले के झाड़ में लकड़ी क्यूँ नहीं रहता है?
  • झाड़ की टहनी तोड़ने के बाद फिर क्यूँ नहीं वहीँ पर लगता है?
  • झाड़ में काँटा क्यूँ रहता है?
  • पन्नी (प्लास्टिक) कैसे बनता है?
  • केले के झाड़ में बीज क्यूँ नहीं होता है?
  • गुडहल (hibiscus) का झाड़ एक होता है पर फूल अलग अलग क्यूँ होता है?
  • नोटबुक कैसे बनता है?
  • गाड़ी पेट्रोल से क्यूँ चलता है पानी से क्यूँ नहीं?
  • घड़ी नहीं है तो समय कैसे पहचानेंगे?
  • घोड़ा को सींग क्यूँ नहीं रहता?

आश्रमशाला टेम्बली

  • महुआ फूल हैं या फल ?
  • पत्तियाँ हरी होती है, और कुछ गुलाबी व् लाल रंग की ?
  • लड़कियों कि मुछ नहीं होता परन्तु लड़को कि होती हैं?
  • हम मोबाइल पर बात करते वक्त सबसे पहले हेलो क्यू बोला जाता हैं?
  • हमारे शरीर से पसीना क्यों आता हैं?
  • गर्मी में पौधे जल्दी नही पलते परन्तु बारिश में आसानी से पल जाते हैं?
  • दूध उफान कर नीचे आ जाता हैं पर पानी नही एसा क्यों ?
  • गुल्लर का फूल होता हैं या फल?
  • कोई भी चीज ऊपर उछालने पर नीचे क्यों आ जाती हैं?
  • लड़कियों की उम्र लड़कों से ज्यादा क्यों बढती हैं ?
  • पेड़-पौधें खाना कैसे बनाते हैं?
  • जब हम टी.वी. देखते हैं तो बहुत सी बातें याद हो जाती हैं मगर बार-बार पढने पर भी हम भूल जाते हैं ऐसा क्यों ?

आश्रमशाला बिजुधावडी

  • जंगल में शेर को राजा क्यों माना जाता हैं जबकि जंगल और भी जानवर होते हैं ?
  • आम को राष्ट्रीय फल क्यों कहा जाता हैं ?
  • क्या सांफ में हडडी होती हैं ?
  • शेर को मार दिया जाये तो क्या होगा ?
  • जानवरों कि बातें हमें समझ नही आती है ऐसा क्यों ?
  • इन्सान को भगवान ने बनाया पर भगवान को किसने ?
  • रात में आकाश काला दिखाई देता हैं पर दिन में नही ?
  • चाँद कभी पूरा तो कभी आधा दिखाई देता हैं ऐसा क्यों ?
  • पृथ्वी घूमती है पर हमें पता क्यों नही होता हैं ?
  • तारे रात में ही क्यों टूटते हैं?
  • हवा महशूस होती है पर दिखाई नही देती है ऐसा क्यों ?
  • बिजली क्यों बचानी चाहिए ?
  • पढाई में मन क्यों नही लगता है ?
  • रबर  कैसे बनती है ?
  • हमें डर क्यों लगता हैं ?
  • लिपस्टिक कैसे बनती है ?
  • मोम कैसे बनती है ?
  • कांच कैसे बनती है ?
  • लाईट कैसे बनती है ?
  • पानी का कोई रंग क्यों नही होता है?
  • पानी को पकड क्यों नही सकते है ?
  • पानी के बिना जीवित क्यों नही रहा सकते हैं ?
  • पानी (बरसात) में बर्फ कैसे गिरते हैं ?
  • सूरज इतना तेज (गर्म) क्यों होता है?
  • दूध सफ़ेद क्यों होता है ?

आश्रमशाला सवालीखेडा

  • सांफ सीधा क्यों नही चलता है ?
  • चप्पल घिस क्यों जाती है ?
  • गधे को सिग क्यों नही होते है ?
  • पेट्रोल व डीजल से गाड़ी चलती है पर पानी से क्यों नही चलती है ?
  • कौन सी मोटर ज्यादा पानी फेकती है ?
  • फेविकोल क्यों चिपकती हैं ?
  • नारियल से पानी कैसे देखते हैं ?(पहली कक्षा का बालक पूछा)
  • मौसम कैसे बदलते है ?

आश्रमशाला डोमा

  • हमें गर्मी क्यों लगती है ?
  • केले के पेड़ में लकड़ी क्यों नही होती है ?
  • हमे पसीना क्यों आता है ?
  • दिन-रात कैसे होते है ?
  • परछाई सुबह,दोपहर,शाम को अलग-अलग दिशा में बनती है क्यों ?