यह आम मान्यता है कि कृषि के लिए भूजल का अत्यधिक दोहन ही भूजल स्तर में गिरावट के लिए ज़िम्मेदार है। अलबत्ता, हाल में किए गए एक अध्ययन का निष्कर्ष है कि भूजल भंडार में ह्रास का प्रमुख कारण शायद मानसून में हो रहे दीर्घावधि बदलाव हैं। यह अध्ययन नेचर जियोसाइन्स के हाल के अंक में प्रकाशित हुआ है।
भारत व अमेरिका के शोधकर्ताओं ने बरसात (बर्फबारी समेत) और भूजल निकासी के आंकड़े उपग्रहों के रिकॉर्ड्स और कुओं के स्थानीय जानकारी से प्राप्त किए। इन आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर शोधकर्ताओं का मत है कि भूजल का स्तर मूलत: घटती मानसूनी बारिश की वजह से घट रहा है।
कमज़ोर होते मानसून का सबसे ज़्यादा असर उत्तर-मध्य भारत में देखा गया और आंकड़े बताते हैं कि यहां भूजल में हो रही गिरावट अधिकांशत: बरसात की कमी की वजह से हुई है। दूसरी ओर, उत्तर-पश्चिमी भारत में इसके लिए बरसात की कमी और भूजल का निकास दोनों कारक ज़िम्मेदार हैं।
आंकड़े बताते हैं कि 2002 से 2013 के बीच उत्तरी भारत में भूजल के भंडार में प्रति वर्ष औसतन 2 प्रतिशत की कमी आई। इसके विपरीत, इसी अवधि में दक्षिणी भारत में भूजल भंडार में वृद्धि हुई जबकि इस अवधि में यहां कुओं की संख्या भी बढ़ी।
अध्ययन में यह भी देखा गया कि हिंद महासागर के बढ़े हुए तापमान के कारण उत्तरी भारत में बरसात में कमी आती है। बरसात कम होने से भूजल की निकासी बढ़ती है। समुद्र सतह के तापमान और भूजल भंडार के बीच यह दूरस्थ सम्बंध इस अध्ययन में पहली बार देखा गया है। अध्ययन से जुड़े एक वैज्ञानिक गांधीनगर आई.आई.टी. के विमल मिश्रा का कहना है कि इस अध्ययन के निष्कर्ष बताते हैं कि हमें बारिश के मौसम में भूजल पुनर्भरण के कार्य को और ज़्यादा मुस्तैदी से करना चाहिए और सूखे मौसम में भूजल का उपयोग ज़्यादा कार्यक्षम तरीकों से करना चाहिए। (स्रोत फीचर्स)
-
Srote - July 2022
- नासिका टीके कोविड संस्करणों से निपट सकते हैं
- कोविड-19 तकनीकें उपलब्ध कराने का वादा
- स्पॉन्डिलाइटिस: कारण और प्रबंधन
- क्या आप बुढ़ापे में भी दौड़ते रहेंगे?
- दांतों का शृंगार भी, सुरक्षा भी
- पोम्पेई में दफन व्यक्ति का विस्मयकारी जीनोम
- जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य
- भीषण गर्मी की चपेट में उत्तरी भारत
- ग्लोबल वार्मिंग के प्रभावों का बढ़ा-चढ़ाकर न बताएं
- ओज़ोन का ह्रास करने वाला रसायन बढ़ रहा है
- कम बीफ खाने से जंगल बच सकते हैं
- भारी-भरकम मशीनें मिट्टी को क्षति पहुंचा सकती हैं
- रेडियोधर्मी पानी समुद्र में बहाने के दुष्परिणाम
- शिकारियों से बचने के लिए ध्वनि की नकल
- ध्वनि प्रदूषण से प्रजनन व संचार में अवरोध
- सहजीवी झींगे तेज़ी से मेज़बान बदलते हैं
- मनुष्यों और प्राइमेट के रक्त समूह
- प्रजातियों के नामकरण में लैंगिक पूर्वाग्रह
- जम्हाई देखा-देखी क्यों होती हैं?
- विकलांग अधिकार आंदोलन: समान अवसर, पूर्ण भागीदारी
- विज्ञान रत्न डॉ. शुकदेव प्रसाद का जाना
- धातुओं का घटता जीवनकाल
- कृत्रिम उपग्रहों की भीड़ और खगोल विज्ञान
- जून 2022 में आकाश की दर्शनीय घटनाएं