कुछ शोधकर्ताओं ने फलभक्षी मक्खियों पर कुछ अजीबोगरीब अध्ययन करके पता लगाया है कि मोटापे की वजह से आयु कम हो जाती है। मगर पहले उन्हें मक्खियों में मोटापा पैदा करना पड़ा था जिसके लिए उन्होंने कुछ रसायनों का उपयोग किया।
सेल मेटाबोलिज़्म नामक शोध पत्रिका में प्रकाशित इस अध्ययन में सबसे पहले तो शोधकर्ताओं ने यह पता लगाया कि मक्खियां कैसे तय करती हैं कि अब पेट भर गया। मनुष्यों में तो यह काम लेप्टिन नामक एक हारमोन की बदौलत होता है। जब पेट भर जाता है तो हमारी वसा कोशिकाएं लेप्टिन मुक्त करती हैं। लेप्टिन मस्तिष्क में पहुंचकर यह संदेश देता है कि भरपेट भोजन हो चुका है। यह देखा गया है कि जिन लोगों के शरीर में लेप्टिन नहीं बनता या मस्तिष्क में लेप्टिन को नहीं पहचाना जाता, उन्हें पता ही नहीं चलता कि पेट भर गया है और वे खाते चले जाते हैं।
अब पता चला है कि मक्खियों में भी इस तरह की व्यवस्था पाई जाती है। शोधकर्ताओं ने मक्खियों में भी इस तरह का एक हारमोन खोज निकाला है। जब उन्होंने मक्खियों में उस जीन को निष्क्रिय कर दिया जो इस हारमोन का निर्माण करता है, तो ऐसी हारमोन विहीन मक्खियां खाती चली गईं।
जब ऐसी हारमोन विहीन मक्खियों को भरपूर शकर वाली या अत्यधिक वसा वाली खुराक दी गई तो उन्होंने उसी तरह छककर खाया जैसा लेप्टिन विहीन मनुष्य करते हैं। और तो और, इन मक्खियों का वज़न सामान्य से तीन गुना तक हो गया और उनकी 90 दिन की औसत आयु में 6 प्रतिशत की कमी आई। यह भी देखा गया कि तीन सप्ताह तक ऐसी उच्च शर्करा, उच्च वसा खुराक की दावत उड़ाने के बाद यदि उन्हें वापिस सामान्य खुराक पर पाला जाए तो भी जो नुकसान होना था वह हो चुका होता है। ऐसा प्रतीत होता है कि शर्करा का अत्यधिक बोझ जीन सक्रियता पर स्थायी नहीं, तो कम से कम दीर्घावधि असर ज़रूर डालता है।
रोचक बात यह देखी गई कि यदि इन मक्खियों को लेप्टिन दे दिया जाए तो उनमें अत्यधिक खाने की यह प्रवृत्ति समाप्त हो जाती है। इसका मतलब है कि इन मक्खियों के अध्ययन से मनुष्यों के मोटापे के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। (स्रोत फीचर्स)
-
Srote - November 2018
- आइंस्टाइन एक बार सही साबित हुए
- मंगल ग्रह के गड्ढों से उसके झुकाव की जानकारी
- आओ तुम्हें सूरज पर ले जाएं!
- मुंबई की आर्ट-डेको इमारतें विश्व धरोहर
- मिट्टी में आर्सेनिक विषाक्तता
- मल-जल के विश्लेषण से नशीली दवाइयों की निगरानी
- थोड़ी-सी शराब भी हानिकारक है
- कंप्यूटर बताएगा रसायनों का विषैलापन
- एक अनुपस्थित रोग की दवा
- बायोमार्कर देगा सिलिकोसिस की जानकारी
- बीमारी की गोपनीयता पर उठे नैतिकता के सवाल
- कंप्यूटर और संस्कृत भाषा
- आपकी चमड़ी बोलेगी और सुनेगी
- होंठों को पढ़ेगी कृत्रिम बुद्धि
- बोतलबंद पानी का कारोबार
- क्या पैदाइशी दांत चिंता का विषय है?
- भारतीय विश्वविद्यालयों और महाविद्यालय में शोध
- एक अलग दुनिया का निर्माण किया न्यूटन ने
- चींटी को वशीभूत करने वाला परजीवी
- जेनेटिक्स और स्कूल में बिताए वर्ष
- टापुओं पर निवास का विचित्र असर
- गोताखोरों के अध्ययन में नैतिक नियमों का उल्लंघन
- एक उल्टी चलनी
- पेड़ बड़े मगर कमज़ोर हो रहे हैं
- मल भक्षण मोल चूहिया में मातृत्व जगाता है
- सूंघने की क्षमता गंवाती मछलियां
- टोकियो चिकित्सा परीक्षा: लड़कियों के अंक कम किए गए
- विश्व उबलने की राह पर
- 8 लाख वर्षों में सर्वोच्च वायुमंडलीय कार्बन स्तर
- गोरैया और मनुष्य का साथ कैसे हुआ