एक अध्ययन में पता चला है कि ऑर्गेनोफॉस्फेट आधारित कीटनाशकों के उपयोग से मधुमेह होने का जोखिम बढ़ जाता है। ऑर्गेनोफॉस्फेट और मधुमेह के बीच कड़ी का अंदेशा कई रोग-प्रसार वैज्ञानिक अध्ययनों से किया गया था। अब मदुरै कामराज विश्वविद्यालय के जी. वेलमुरुगन और उनके साथियों द्वारा किए गए प्रयोगों ने इस कड़ी को पुष्ट किया है।
ऑर्गेनोफॉस्फेट समूह के कीटनाशकों में पैराथियॉन, मैलाथियॉन वगैरह से तो सभी परिचित हैं। यह भी जानी-मानी बात है कि इनसे लगातार संपर्क से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं। मगर वेलमुरुगन के दल ने पहली बार ऑर्गेनोफॉस्फेट कीटनाशकों और मधुमेह का सम्बंध दर्शाया है।
चूहों पर किए गए प्रयोगों में देखा गया कि 180 दिनों तक ऑर्गेनोफॉस्फेट की खुराक देने के बाद उनके खून में ग्लूकोज़ का स्तर लगातार बढ़ा रहा। आंतों में उपस्थित बैक्टीरिया ने कीटनाशक को लघु- ाृंखला वसा अम्लों में विघटित कर दिया। इनमें एसीटिक अम्ल प्रमुख था। इसी की वजह से रक्त शर्करा का स्तर बढ़ा और ग्लूकोज़ असहिष्णुता भी पैदा हुई। ये निष्कर्ष जीनोम बायोलॉजी में प्रकाशित हुए हैं। जब वैज्ञानिकों ने ऑर्गेनोफॉस्फेट के संपर्क में आए चूहों की आंतों के बैक्टीरिया के संपूर्ण जीनोम का विश्लेषण किया तो पाया कि उनमें ऑर्गेनोफॉस्फेट का विघटन करने वाले जीन अति-सक्रिय थे।
वेलमुरुगन के दल को इस अध्ययन का विचार इसलिए आया था क्योंकि वे देख चुके थे कि भारत के गांवों में जो लोग लगातार कीटनाशकों के संपर्क में आते हैं उनमें मधुमेह का प्रकोप अन्य लोगों की अपेक्षा तीन गुना ज़्यादा होता है। कीटनाशक-प्रेरित मधुमेह में आंतों के बैक्टीरिया की भूमिका इस बात से ज़ाहिर होती है कि मधुमेह पीड़ित व्यक्तियों के मल में एसिटेट की मात्रा सामान्य से ज़्यादा होती है। (स्रोत फीचर्स)
-
Srote - September 2017
- रक्षक रसायनों के असर से शाकाहारी बने मांसाहारी
- जल, थल मल : आदमजात को आईना दिखाती एक अनूठी किताब
- प्रोफेसर यश पाल का जाना
- प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्रोफेसर यू.आर. राव का जाना
- प्रसिद्ध वैज्ञानिक पी.एम. भार्गव नहीं रहे
- ध्रुवीय भालुओं पर बर्फ खिसकने का असर
- लीची से मौतों पर विवाद जारी है
- प्रयोगशाला में वायरस बनाया गया
- अहमदाबाद अब विश्व धरोहर शहर
- जीनोमिक टीका आशा जगा रहा है
- गर्भधारण और गर्भनिरोधक: कहानी सहेली की
- कहीं पर्यावरण विरोधी तो नहीं कचरे से बिजली?
- फिर हमला कर सकता है रैंसमवेयर
- ग्रहों की व्यवस्था ब्राहृांड में एक-सी है
- ज़्यादातर अमरीकी बच्चों का जन्म सुबह 8 बजे
- काले होने का क्रीम
- प्राचीन काल का महान वैज्ञानिक हिपार्कस
- नींद की कमी कोशिकाओं को बूढ़ा करती है
- कैसे बचेगी जैव विविधता?
- पौधों में सूखे से निपटने के बेशुमार रास्ते
- स्कूलों में साफ पेयजल की उपलब्धि ज़रूरी
- कुत्तों की इंसानों से इतनी दोस्ती कैसे
- क्या आप मच्छरों को लुभाते हैं?
- जंतु-मुक्त मांस बाज़ार में आने वाला है
- प्रोटॉन हमारी कल्पना से हल्के हैं
- टी. रेक्स की त्वचा पर पंख थे या शल्क?
- मध्यम आकार के प्राणि सबसे तेज़ क्यों?
- मधुमक्खियों पर कीटनाशकों का प्रभाव
- रंग-बिरंगी आतिशबाज़ी और कैंसर