दीमक की बांबियां तो सबने देखी होंगी। ये वास्तु कला का सुंदर उदाहरण पेश करती हैं। मगर दीमकें परस्पर सहयोग से इतनी जटिल संरचना का निर्माण कैसे करती हैं, यह काफी समय से अटकलों का विषय ही रहा है।
शोधकर्ता यह मानते आए हैं कि जब कोई एक दीमक किसी एक जगह पर मिट्टी जमा करने लगती है तो इस प्रक्रिया में वे कोई रसायन छोड़ती हैं। यह रसायन बाकी दीमकों को भी उसी जगह मिट्टी जमा करने को प्रेरित करता है। मगर अब इस मामले में नई जानकारी मिली है जिसने दीमक की बांबियों के बारे में वैज्ञानिक सोच को बदलकर रख दिया है।
हार्वर्ड विश्वविद्यालय के बेन ग्रीन और उनके साथियों ने दीमकों को मिट्टी से लेपित कांच की तश्तरियों में बांबी बनाने का मौका देकर उनके व्यवहार का सावधानीपूर्वक अवलोकन किया। ये दीमकें दो प्रजातियों की थीं। इनकी गतियों और व्यवहार में सबसे पहली बात वैज्ञानिकों ने यह देखी कि वे बेतरतीबी से मिट्टी खोदना शु डिग्री करती हैं। इसके कुछ समय बाद ही अधिकांश दीमकें उस स्थान पर इकट्ठी हो जाती हैं जहां खुदाई सबसे अधिक हो रही हो। इन स्थानों पर जमा की गई मिट्टी ही नई बांबी का आधार बनती हैं।
टीम ने इस घटना की दो अनुकृतियां (मॉडल्स) भी तैयार की। एक में यह मानकर चला गया था कि दीमकें सबसे व्यस्त खुदाई स्थल पर इकट्ठा होती हैं। जबकि दूसरी में दीमकें किसी रासायनिक संकेत के प्रत्युत्तर में किसी स्थान पर मिट्टी जमा करती हैं। प्रोसीडिंग्स ऑफ रॉयल सोसायटी बी में प्रकाशित शोध पत्र में ग्रीन व उनके साथियों ने बताया है कि पहले वाला मॉडल वास्तविकता से ज़्यादा मेल खाता प्रतीत होता है। (स्रोत फीचर्स)
-
Srote - May 2017
- क्या समकक्ष समीक्षा से खराब विज्ञान की छंटाई संभव है?
- समकक्ष-समीक्षा के नए मॉडल्स
- 45 फुट ऊंचा मक्का का पौधा
- मक्का की उपज अधिक धूप के कारण बढ़ी है
- पहली रात की बेचैन नींद
- कहानी ड्युटेरियम की खोज की
- बच्चे के पेट से अविकसित भ्रूण निकाला गया
- वैज्ञानिक अनुसंधान में महिलाओं का प्रतिशत बढ़ा है
- विज्ञान की भाषा के रूप में अंग्रेज़ी
- विज्ञान सत्य की निरंतर खोज है
- आयुष पर भरोसे से पहले प्रमाण से इन्कार क्यों?
- कैंसर के फैलने में वसा की भूमिका
- दुभाषिया मशीनें उन्नत हुईं
- कुछ आवाज़ें तोतों को खिलंदड़ बनाती हैं
- इलेक्ट्रॉनिक टैटू आपके शरीर को स्मार्ट बनाएंगे
- पौधों की सुरक्षा में रेत
- पानी को आवेशित किया जा सकता है
- संस्कृति के फेर में परिंदों की शामत
- लाखों बच्चों का जीवन बचाने की संभावना
- कैसे प्रभावित करते है सौर धब्बे पृथ्वी को?
- मौसम की विकरालता नए चरम को छू रही है
- मकड़ियां मनुष्यों से दुगना खाती हैं
- रंगभेदी चश्मे
- गाड़ी के रंग और दुर्घटनाओं का सम्बंध
- पाई का मान दशमलव के बाद खरबों अंक तक
- सोशल मीडिया पर शरबत का चित्र नहीं, शरबत भेजिए