ठगों को कौन पसंद करता है? कौए भी ऐसे धोेखेबाज़ों को पसंद नहीं करते और पता चला है कि एक बार धोखा खाने के बाद उन्हें काफी समय तक याद रखते हैं।
कौए अपनी बुद्धिमत्ता के लिए मशहूर हैं। उन्हें पनीर जैसे खाद्य पदार्थ भी बहुत भाते हैं। तो कुछ शोधकर्ताओं ने कुछ कौओं को प्रशिक्षित किया कि वे ब्रेड के कुछ टुकड़े देकर मनुष्यों से पनीर का टुकड़ा ले लें। अब कौओं ने दो तरह के इंसानों के साथ यह वस्तु विनिमय किया - एक न्यायप्रिय और दूसरे धोखेबाज़। न्यायप्रिय मनुष्यों ने अपेक्षा के अनुरूप सही ढंग से पूरा लेन-देन किया। दूसरी ओर, धोखेबाज़ मनुष्यों ने कौओं से ब्रेड तो ले ली किंतु बदले में पनीर का टुकड़ा नहीं दिया और उसे भी खुद खा गए।
एक महीने बाद जब यही प्रयोग फिर से किया गया तो कौओं ने उन धोखेबाज़ मनुष्यों के साथ विनिमय नहीं किया जिन्होंने पहली बार उचित व्यवहार नहीं किया था। एनिमल बिहेवियर नामक शोध पत्रिका में प्रकाशित अपने शोध पत्र में विएना विश्वविद्यालय के जे.जे.ए. मुलेरा व उनके साथियों ने कहा है कि इससे पता चलता है कि कौए न सिर्फ न्यायप्रिय और धोखेबाज़ मनुष्यों के बीच भेद कर सकते हैं, बल्कि वे इस बात को कम से कम एक महीने तक याद भी रखते हैं।
शोधकर्ताओं का मत है कि कौओं का सामाजिक जीवन काफी पेचीदा होता है जिसमें शत्रुताएं और मित्रताएं होती हैं। ऐसी परिस्थिति में बेईमान सदस्य को पहचानकर सज़ा देने की क्षमता काफी मायने रखती है। अलबत्ता, मनुष्यों के लिए इस कहानी का एक ही सबक है: कौओं से व्यवहार में ईमानदारी बरतो। (स्रोत फीचर्स)
-
Srote - September 2017
- रक्षक रसायनों के असर से शाकाहारी बने मांसाहारी
- जल, थल मल : आदमजात को आईना दिखाती एक अनूठी किताब
- प्रोफेसर यश पाल का जाना
- प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्रोफेसर यू.आर. राव का जाना
- प्रसिद्ध वैज्ञानिक पी.एम. भार्गव नहीं रहे
- ध्रुवीय भालुओं पर बर्फ खिसकने का असर
- लीची से मौतों पर विवाद जारी है
- प्रयोगशाला में वायरस बनाया गया
- अहमदाबाद अब विश्व धरोहर शहर
- जीनोमिक टीका आशा जगा रहा है
- गर्भधारण और गर्भनिरोधक: कहानी सहेली की
- कहीं पर्यावरण विरोधी तो नहीं कचरे से बिजली?
- फिर हमला कर सकता है रैंसमवेयर
- ग्रहों की व्यवस्था ब्राहृांड में एक-सी है
- ज़्यादातर अमरीकी बच्चों का जन्म सुबह 8 बजे
- काले होने का क्रीम
- प्राचीन काल का महान वैज्ञानिक हिपार्कस
- नींद की कमी कोशिकाओं को बूढ़ा करती है
- कैसे बचेगी जैव विविधता?
- पौधों में सूखे से निपटने के बेशुमार रास्ते
- स्कूलों में साफ पेयजल की उपलब्धि ज़रूरी
- कुत्तों की इंसानों से इतनी दोस्ती कैसे
- क्या आप मच्छरों को लुभाते हैं?
- जंतु-मुक्त मांस बाज़ार में आने वाला है
- प्रोटॉन हमारी कल्पना से हल्के हैं
- टी. रेक्स की त्वचा पर पंख थे या शल्क?
- मध्यम आकार के प्राणि सबसे तेज़ क्यों?
- मधुमक्खियों पर कीटनाशकों का प्रभाव
- रंग-बिरंगी आतिशबाज़ी और कैंसर