वैज्ञानिकों का मानना था कि मनुष्य के घुटने पर उभरने वाली हड्डी फेबेला विकास क्रम में विलुप्त होने लगी थी। लेकिन हालिया अध्ययन बताते हैं कि फेबेला फिर उभरने लगी है। इम्पीरियल कॉलेज की मिशेल बर्थोम और उनके साथियों का यह अध्ययन जर्नल ऑफ एनॉटॉमी में प्रकाशित हुआ है।
सेम की साइज़ की यह हड्डी सीसेमॉइड हड्डी है, जिसका मतलब है कि यह कंडरा के बीच धंसी रहती है। समय के साथ यह हड्डी कैसे विलुप्त हुई यह जानने के लिए शोधकर्ताओं ने 27 अलग-अलग देशों के 21,000 घुटनों के एक्स-रे, एमआरआई और अंग-विच्छेदन का अध्ययन किया। इन सभी से प्राप्त डैटा को एक साथ किया और उनका सांख्यिकीय विश्लेषण किया। उन्होंने पाया कि लगभग एक शताब्दी पूर्व की तुलना में वर्तमान समय में यह हड्डी तीन गुना अधिक मामलों में दिखती है। अध्ययन के अनुसार साल 1875 में लगभग 17.9 प्रतिशत लोगों में फेबेला उपस्थित थी जबकि वर्ष 1918 में यह लगभग 11.2 लोगों में उपस्थित थी। और 2018 में यह 39 प्रतिशत लोगों में देखी गई।
पूर्व में फेबेला बंदरों में नी कैप (घुटनों के कवच) की तरह काम करती थी। मनुष्य में विकास के साथ फेबेला की ज़रूरत कम होती गई। और यह विलुप्त होने लगी। लेकिन यह मनुष्यों में पुन: दिखने लगी है। ऐसा माना जाता है कि इस हड्डी की उपस्थित का सम्बंध घुटनों के दर्द वगैरह से है। फेबेला को गठिया या घुटनों की सूजन, दर्द और अन्य समस्याओं के साथ जोड़कर देखा जाता है। वास्तव में हड्डियों के गठिया से पीड़ित लोगों में सामान्य लोगों के मुकाबले फेबेला अधिक देखी गई है। तो आखिर किस वजह से यह लोगों में फिर उभरने लगी है।
मिशेल का कहना है कि सीसेमॉइड हड्डियां समान्यतः किसी यांत्रिक बल की प्रतिक्रिया स्वरूप विकसित होती हैं। आधुनिक मनुष्य अपने पूर्वजों की तुलना में बेहतर पोषित है, यानी पूर्वजों की तुलना में हम अधिक लंबे और भारी हैं। अधिक वज़न से घुटनों पर अधिक ज़ोर पड़ता है जिसके फलस्वरूप लोगों में फेबेला उभरने लगी है। (स्रोत फीचर्स)
-
Srote - July 2018
- कछुए चुंबक की मदद से ओड़िशा तट पर पहुंचते हैं
- क्षुद्रग्रह से पृथ्वी पर जीवन के संकेत
- मलेरिया पीड़ित व्यक्ति मच्छरों को ज़्यादा लुभाते हैं
- लू और आपदा प्रबंधन
- कृत्रिम बुद्धि गढ़ेगी नई दुनिया
- भूकंप के बड़े झटके आने के पहले मिलेगी चेतावनी
- पोषण का भंडार हैं वन
- रजोनिवृत्ति-अल्ज़ाइमर के बीच सम्बंध
- हज़ारों शोध पत्रिकाएं अनुमोदित सूची से हटाई गईं
- भूत पालने का दोष लगाकर एक परिवार का बहिष्कार
- परमाणु नाभिक से संचालित घड़ी
- युरोप में तीन कीटनाशकों पर प्रतिबंध
- दवाओं की कल की दुनिया
- हम कानों से कई काम करते हैं!
- स्तनपान जीन ने अमरीकी मूल निवासियों को बचाया
- यौन प्रताड़ना के आरोपी विज्ञान संपादक का इस्तीफा
- प्राचीन काल के महान वैज्ञानिक कॉपरनिकस
- दूर-दूर के कणों की आपसी क्रिया में नया मोड़
- ताकि विकास और पर्यावरण एक साथ चलें
- घरेलू उत्पादों से वायु प्रदूषण का खतरा
- जलवायु संधि: राष्ट्र के वचन को निभाते नागरिक
- एक बूंद खून से कैंसर का जल्दी निदान
- जलवायु परिवर्तन के असर में विषमताएं
- कलंकित चिकित्सक द्वारा शोध पत्रों का प्रकाशन जारी
- एक कोशिका से पूरे जीव के विकास की छानबीन
- अंतरिक्ष की तर्ज़ पर हिमालयी जुड़वां अध्ययन
- रंगीन कपास: सैली फॉक्स
- इंडोनेशियाई गोताखोरों की तिल्लियां बड़ी होती हैं