वर्ष 2018 का ट्यूरिंग पुरस्कार तीन शोधकर्ताओं को संयुक्त रूप से दिया गया है। ये वे शोधकर्ता हैं जिन्होंने कृत्रिम बुद्धि (एआई) की वर्तमान प्रगति की बुनियाद तैयार की थी। गौरतलब है कि ट्यूरिंग पुरस्कार को कंप्यूटिंग का नोबेल पुरस्कार माना जाता है। एआई के पितामह कहे जाने वाले योशुआ बेन्जिओ, जेफ्री हिंटन और यान लेकुन को यह पुरस्कार एआई के एक उपक्षेत्र डीप लर्निंग के विकास के लिए दिया गया है। इन तीनों द्वारा बीसवीं सदी के अंतिम और इक्कीसवीं सदी के प्रथम दशक में ऐसी तकनीकें विकसित की गई हैं जिनकी मदद से कंप्यूटर दृष्टि और वाणी पहचान जैसी उपलब्धियां संभव हुई हैं। इन्हीं के द्वारा विकसित तकनीकें ड्राइवर-रहित कारों और स्व-चालित चिकित्सकीय निदान के मूल में भी हैं।
हिंटन अपना समय गूगल और टोरोंटो विश्वविद्यालय को देते हैं, बेन्जिओ मॉन्ट्रियल विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं और लेकुन फेसबुक के एआई वैज्ञानिक हैं तथा न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। इन तीनों ने उस समय काम किया जब एआई के क्षेत्र में ठहराव आया हुआ था। तीनों ने खास तौर से ऐसे कंप्यूटर प्रोग्राम्स पर ध्यान केंद्रित किया जिन्हें न्यूरल नेटवर्क कहते हैं। ये ऐसे कंप्यूटर प्रोग्राम होते हैं जो डिजिटल न्यूरॉन्स को जोड़कर बनते हैं। वर्तमान एआई की बुनियाद के ये प्रमुख अंश हैं। इन तीनों शोधकर्ताओं ने दर्शाया था कि न्यूरल नेटवर्क अक्षर पहचान जैसे कार्य कर सकते हैं।
तीनों शोधकर्ताओं का ख्याल है कि एआई का भविष्य काफी आशाओं से भरा है। उनका कहना है कि शायद मनुष्य के स्तर की बुद्धि तो विकसित नहीं हो पाएगी लेकिन कृत्रिम बुद्धि मनुष्य के कई काम संभालने लगेगी। (स्रोत फीचर्स)
-
Srote - June 2018
- चलने वाली मछलियां और पैरों से चलने का विकास
- दांतों में दर्द आज की समस्या नहीं
- संकेत भाषा के अक्षरों के रंग!
- कुछ कीड़े पेट पर नहीं, पेट में सवारी करते हैं
- जानकारियां
- पत्थर तराशकर हीरा निर्माण की कथा
- मानव जीवन: तारों की देन
- ना सुन पाने वालों के लिए सौगात
- अंतरिक्ष में ‘जुड़वां’ अध्ययन और मीडिया
- मनुष्य चमगादड़ों की तकनीक अपनाते हैं
- नश्तर मछली की बिजली की सबसे तेज़ चमक
- समुद्री स्तनधारी जीव आकार में बड़े क्यों होते हैं?
- परमाणु देखने का सूक्ष्मदर्शी
- मिट्टी के बैक्टीरिया से बिजली औेर पौधों से प्रकाश
- भारत में डीएनए फिंगर प्रिंटिंग और लालजी सिंह
- सीसा: विषैलापन बनाम मुनाफा
- मनोरोगी अन्य लोगों की सोच पर ध्यान नहीं देते हैं
- जननांग स्वायत्तता का सवाल
- कृत्रिम बुद्धि मानव सभ्यता के लिए खतरा
- भारत-फ्रांस मिलकर बनाएंगे सोलर ऊर्जा
- स्टेम कोशिका उपचार से दृष्टि बहाल हुई
- मुर्गे की बांग और शरीर घड़ी
- पर्यावरण विनाश की ताज़ा रिपोर्ट
- कम खाओ, लंबी उम्र पाओ
- उंगलियां चटकाने की आवाज़ कहां से आती है?
- विज्ञान में लिंग भेद के प्रति बदलता नज़रिया
- मैरी एंडरसन: विंडशील्ड वाइपर