हाल ही में प्रमुख आणविक जीव विज्ञानी सिडनी ब्रेनर का निधन 92 वर्ष की आयु में हुआ। ब्रेनर युरोपियन मॉलीक्यूलर बायोलॉजी ऑर्गेनाइज़ेशन के संस्थापक सदस्य थे।
ब्रेनर की प्रमुख उपलब्धि यह रही कि उन्होंने एक कृमि सिनोरेब्डाइटिस एलेगेंस को मानव रोगों पर अनुसंधान का प्रमुख मॉडल जीव बनाया। इस कार्य के लिए उन्हें वर्ष 2002 का नोबेल पुरस्कार दिया गया था। ब्रेनर ने सी. एलेगेंस को एक मॉडल जीव के रूप में इसलिए चुना था क्योंकि यह बैक्टीरिया जैसे अन्य जीवों के मुकाबले अधिक जटिल है और इसका अध्ययन करना आसान है। उनके इसी कार्य का परिणाम है कि आज भी यह कृमि जीव विज्ञान में एक प्रमुख मॉडल जीव है और पिछले एक दशक में तकरीबन 15,000 शोध पत्रों में इसका ज़िक्र हुआ है।
ब्रेनर मेसेंजर (यानी संदेशवाहक) आरएनए की खोज में भी शरीक रहे। गौरतलब है कि कोशिकाओं में प्रोटीन निर्माण के निर्देश डीएनए नामक अणु के रूप में संचित होते हैं। इन निर्देशों के आधार पर प्रोटीन बनाने का काम संदेशवाहक आरएनए अणु करवाते हैं। संदेशवाहक मेसेंजर दरअसल डीएनए में उपस्थित सूचना को उस प्रणाली तक पहुंचाते हैं जो वास्तव में प्रोटीन बनाने का काम करती है।
ब्रेनर आणविक जेनेटिक विज्ञान की इस महत्वपूर्ण खोज में भी प्रमुखता से शामिल थे कि डीएनए का अणु तीन-तीन न्यूक्लियोटाइड की तिकड़ियों से बना होता है। ऐसी प्रत्येक इकाई को कोडॉन कहते हैं और प्रत्येक कोडॉन एक अमीनो अम्ल का संकेत होता है। इस तरह कोडॉन के क्रमानुसार अमीनो अम्ल व्यवस्थित हो जाते हैं और फिर जुड़कर प्रोटीन बनते हैं।
ब्रेनर विभिन्न विश्वविद्यालयों और संस्थानों से जुड़े रहे। वे प्रमुख रूप से सिंगापुर में वैज्ञानिक अनुसंधान से जुड़े रहे और सिंगापुर की शोध क्षमता के निर्माण में प्रमुख योगदान दिया। गौरतलब है कि वे सिंगापुर के मानद नागरिक भी थे। (स्रोत फीचर्स)
-
Srote - September 2017
- रक्षक रसायनों के असर से शाकाहारी बने मांसाहारी
- जल, थल मल : आदमजात को आईना दिखाती एक अनूठी किताब
- प्रोफेसर यश पाल का जाना
- प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्रोफेसर यू.आर. राव का जाना
- प्रसिद्ध वैज्ञानिक पी.एम. भार्गव नहीं रहे
- ध्रुवीय भालुओं पर बर्फ खिसकने का असर
- लीची से मौतों पर विवाद जारी है
- प्रयोगशाला में वायरस बनाया गया
- अहमदाबाद अब विश्व धरोहर शहर
- जीनोमिक टीका आशा जगा रहा है
- गर्भधारण और गर्भनिरोधक: कहानी सहेली की
- कहीं पर्यावरण विरोधी तो नहीं कचरे से बिजली?
- फिर हमला कर सकता है रैंसमवेयर
- ग्रहों की व्यवस्था ब्राहृांड में एक-सी है
- ज़्यादातर अमरीकी बच्चों का जन्म सुबह 8 बजे
- काले होने का क्रीम
- प्राचीन काल का महान वैज्ञानिक हिपार्कस
- नींद की कमी कोशिकाओं को बूढ़ा करती है
- कैसे बचेगी जैव विविधता?
- पौधों में सूखे से निपटने के बेशुमार रास्ते
- स्कूलों में साफ पेयजल की उपलब्धि ज़रूरी
- कुत्तों की इंसानों से इतनी दोस्ती कैसे
- क्या आप मच्छरों को लुभाते हैं?
- जंतु-मुक्त मांस बाज़ार में आने वाला है
- प्रोटॉन हमारी कल्पना से हल्के हैं
- टी. रेक्स की त्वचा पर पंख थे या शल्क?
- मध्यम आकार के प्राणि सबसे तेज़ क्यों?
- मधुमक्खियों पर कीटनाशकों का प्रभाव
- रंग-बिरंगी आतिशबाज़ी और कैंसर