हाल मानव मस्तिष्क को अपने हर एक भाग को नए कार्यों के लिए आवंटित करना बखूबी आता है। दृष्टि जैसी अनुभूति के अभाव में मस्तिष्क दृष्टि से सम्बंधित क्षेत्र को ध्वनि या स्पर्श जैसे नए इनपुट संभालने के लिए अनुकूलित कर लेता है। कई दृष्टिहीन लोग मुंह से कुछ आवाज़ें निकालते हैं और उनकी प्रतिध्वनियों की मदद से वस्तुओं की स्थिति का अंदाज़ लगाते हैं। ऐसे व्यक्तियों पर हाल ही में किए गए एक अध्ययन से पता चला है कि मस्तिष्क में बेकार पड़े हिस्सों का उपयोग काफी उच्च स्तर पर किया जाता है। पता चला है कि प्रारंभिक रूप से दृश्य प्रसंस्करण के लिए समर्पित मस्तिष्क क्षेत्र उन्हीं सिद्धांतों का उपयोग करके प्रतिध्वनियों की व्याख्या कर लेता है जैसे आंखों से मिले संकेतों की व्याख्या की जाती है।
दृष्टि वाले लोगों में, रेटिना (दृष्टिपटल) के संदेशों को मस्तिष्क के पीछे वाले क्षेत्र (प्राइमरी विज़ुअल कॉर्टेक्स) में भेजा जाता है। हम जानते हैं कि मस्तिष्क के इस क्षेत्र की जमावट हमारे चारों ओर के वास्तविक स्थान की जमावट से मेल खाती है। हमारे पर्यावरण में पास-पास के दो बिंदुओं की छवि हमारे रेटिना पर पास-पास के बिंदुओं पर बनती है और इसके संदेश प्राइमरी विज़ुअल कॉर्टेक्स के भी पास-पास के बिंदुओं को सक्रिय करते हैं। शोधकर्ता यह जानना चाहते थे कि क्या दृष्टिहीन लोग प्राइमरी विज़ुअल कॉर्टेक्स में दृष्टि-आधारित स्थान मानचित्रण की तर्ज़ पर ही प्रतिध्वनियों का प्रोसेसिंग करते हैं।
इसके लिए शोधकर्ताओं ने दृष्टिहीन और दृष्टि वाले लोगों से कुछ रिकॉर्डिंग सुनने को कहा। यह रिकॉर्डेड आवाज़ें दरअसल कमरे के अलग-अलग स्थानों पर रखी वस्तुओं से टकराकर आ रही थी। इस दौरान मस्तिष्क की गतिविधि को समझने के लिए उन लोगों को मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग (एमआरआई) स्कैनर में रखा गया था। शोधकर्ताओं ने प्रतिध्वनि का उपयोग करने वाले लोगों के प्राइमरी विज़ुअल कॉर्टेक्स में उसी प्रकार की सक्रियता देखी जैसी दृष्टि वाले लोगों में दृश्य संकेतों से होती है।
प्रोसीडिंग ऑफ द रॉयल सोसाइटी-बी की रिपोर्ट से लगता है कि विज़ुअल कॉर्टेक्स की स्थान मानचित्रण क्षमता का उपयोग एक अलग अनुभूति के लिए किया जा सकता है। किसी व्यक्ति में सुनने और स्थान मानचित्रण की इस मस्तिष्क क्रिया के बीच जितनी अधिक समरूपता रही, वस्तुओं की स्थिति के अनुमान में भी उतनी ही सटीकता दिखी। इस शोध से तंत्रिका लचीलेपन का खुलासा हुआ है जिससे मस्तिष्क को स्थान सम्बंधी जानकारी का उपयोग करने के लिए प्रशिक्षित किया जा सकता है भले ही वह आंखों के माध्यम से प्राप्त न हुई हो। (स्रोत फीचर्स)
-
Srote - December 2018
- वैज्ञानिक गोपनीय जानकारी बेचने के आरोप से मुक्त
- जेंडर समानता के लिए वैज्ञानिकों की पहल
- क्षुद्रग्रह पर पहली बार चलता-फिरता रोवर
- जल्दी ही भारत अंतरिक्ष में मानव भेजेगा
- रहस्यमयी मस्तिष्क कोशिका खोजी गई
- कपास का पालतूकरण और गुलामी प्रथा
- क्या डायनासौर जीभ लपलपा सकते थे?
- अंडों का आकार कैसे तय होता है?
- एक चींटी की विचित्र जीवन शैली
- आपदाओं की क्षति कम करने की नीतियां
- खेल-खेल में जलवायु परिवर्तन पर कार्रवाई
- आंत और दिमाग की हॉटलाइन
- मकड़ियों के रेशम से बने वैक्सीन
- आंखों के आंसू पीता पतंगा
- शाकाहारी, अति-शाकाहारी और परखनली मांसभक्षी
- आनुवंशिक इंजिनियरिंग द्वारा खरपतवार का इलाज
- ‘फेयर एंड लवली’ बनाम ‘डार्क एंड हैंडसम’
- शांतिस्वरूप भटनागर पुरस्कार के छह दशक
- चोर के घर चोरी की मिसाल
- दुनिया का सबसे ऊष्मा प्रतिरोधी पदार्थ
- जीव विज्ञान में अमूर्त का महत्व
- औद्योगिक कृषि से वन विनाश
- पेड़-पौधे भी संवाद करते हैं
- पेड़ - पवित्र, आध्यात्मिक और धर्म निरपेक्ष
- दाढ़ी-मूंछ रखने के फायदे और नुकसान
- अमेरिका में अगले चुनाव मत पत्रों से करवाने का सुझाव
- इस वर्ष के इगनोबल पुरस्कार
- मां के बिना ज़्यादा सहयोगी गुबरैले शिशु