मैडागास्कर जैव विविधता और खासकर उभयचरों की विविधता से समृद्ध देश है। लेकिन हाल के वर्षों में जो नई उभयचर प्रजातियां खोजी गई हैं उन्हें अप्रकट प्रजाति की क्षेणी में रखा जाता है क्योंकि ये दिखने में तो पहले से ज्ञात प्रजातियों से बहुत मिलती-जुलती होती हैं और इन्हें अलग प्रजाति मात्र डीएनए की तुलना के आधार पर माना गया है।
लेकिन हाल ही में लुसिआना स्टेट युनिवर्सिटी के शोधकर्ता कार्ल हटर ने मैडागास्कर के एंडेसिबी-मैनटेडिया नेशनल पार्क में एक ऐसी मेंढक प्रजाति खोजी है जो अन्य मेंढकों से एकदम अलग दिखती है। मेडागास्कर के वर्षा-वन के ऊंचे क्षेत्रों में पाया गया यह मेंढक आकार में बहुत छोटा है। इसकी त्वचा मस्सेदार और आंखें चटख लाल रंग की हैं।
देखा जाए तो इस नई मेंढक प्रजाति का मिलना काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस इलाके को पहले ही काफी खंगाला जा चुका है। हटर और उनके सहयोगियों का सामना इस प्रजाति से पहली बार वर्ष 2015 में हुआ था। शोधकर्ताओं ने इस खोज को ज़ुओसिस्टेमेटिक्स एंड इवॉल्यूशन नामक जर्नल में प्रकाशित किया है और इस नई प्रजाति की विशिष्ट त्वचा को देखते हुए इसे गेफायरोमेंटिस मारोकोरोको (मलागासी भाषा में ऊबड़-खाबड़) नाम दिया है। इस अध्ययन में यह भी बताया गया है कि यह उभयचर एक अनूठी ध्वनि भी निकालता है। दो से चार पल्स के बाद एक लंबी ध्वनि इतनी मंद होती है कि कुछ मीटर दूर तक ही सुना जा सकता है। चूंकि इस निशाचर मेंढक की रहस्यमय प्रकृति भारी बारिश के बाद बाहर आने पर ही दिखती है, इसलिए इसके वर्गीकरण के लिए पर्याप्त नमूने और रिकॉर्डिंग एकत्रित करने में कई साल लगेंगे।
शोधकर्ताओं को लगता है कि यह प्रजाति विलुप्त होने के जोखिम में है क्योंकि इसे जंगल के सिर्फ चार टुकड़ों में पाया गया है, और जहां यह पाया गया है वहां झूम खेती (स्लेश एंड बर्न) का खतरा रहता है। (स्रोत फीचर्स)
-
Srote - August 2017
- पक्षियों में सिगरेट के ठूंठ से सुरक्षा उपाय
- गुंजन बताता है मधुमक्खी क्या कर रही है
- कौए ठगों को याद रखते हैं
- दीमक बांबी बनाना शुरु कैसे करती है
- एक बार फिर रैंसमवेयर का हमला
- एक तारे का वज़न नापने में सफलता
- सरप्लस बिजली की चुनौतियां
- ज़रूरत से ज़्यादा ताप बिजली घर
- औद्योगिक क्रांति के ऊर्जा सम्राट कोयले की विदाई
- कार्बन डाईऑक्साइड से ईंधन
- तलवार की धार - कुष्ठ, टीबी और कैंसर के खिलाफ
- गाय के श्वसन पर फैसला
- क्या पानी का स्वाद होता है?
- बादलों के बरसने की क्षमता घट रही है
- दूरस्थ सौर मंडलों में जीवन के अणु मिले
- गांव में जल संकट दूर करने की समग्र योजना बने
- मनुष्य का स्मृति कोश विशाल होता है
- एलर्जी में छींक क्यों आती है
- कैंसर: कातिल की मदद से कातिल का कत्ल
- सरसों की जी.एम. फसल का विवाद नाज़ुक दौर में
- किसी तारे जितना गर्म ग्रह खोजा गया
- मलेरिया हड्डियों को भी कमज़ोर करता है
- पैंतालिस सालों में कृत्रिम बुद्धि आगे निकल जाएगी
- ओज़ोन परत की मरम्मत में देरी की संभावना
- रॉकेट विज्ञान के शिखर तक पहुंचा भारत
- भूमध्य रेखा की ओर झुका रहता है यह पेड़