वर्ष 2014 में लवजॉय नाम का धूमकेतु (पुच्छल तारा) अपनी धुंधली हरी आभा के साथ दिखाई दिया था। ऐसी ही हरी चमक कुछ अन्य धूमकेतुओं में भी देखी गई है। अब, प्रयोगशाला में किए गए एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने इस रंगीन चमक का कारण पता लगाया है।
वैज्ञानिकों को यह तो अंदेशा था कि धूमकेतुओं के आसपास की हरे रंग की आभा डाईकार्बन (C2) नामक एक अभिक्रियाशील अणु के टूटने से आती है। इसकी पुष्टि के लिए शोधकर्ताओं ने कार्बन क्लोराइड (C2Cl4) से अल्ट्रावायलेट लेज़र की मदद से क्लोरीन परमाणुओं को अलग कर दिया और फिर शेष रहे डाईकार्बन अणुओं पर उच्च-तीव्रता वाला प्रकाश डाला। नतीजतन हुई रासायनिक अभिक्रिया ने शोधकर्ताओं को आश्चर्यचकित कर दिया।
प्रोसिडिंग्स ऑफ दी नेशनल एकेडमी ऑफ साइंस में शोधकर्ताओं ने बताया है कि डाईकार्बन अणु ने प्रकाश का एक फोटॉन अवशोषित करके हरा फोटॉन उत्सर्जित करने की बजाय दो फोटॉन अवशोषित किए, और फिर टूटकर हरे रंग का प्रकाश उत्सर्जित किया। पहले अवशोषित फोटॉन से डाईकार्बन अणु एक अर्ध-स्थिर अवस्था में पहुंचा, और दूसरे अवशोषित फोटॉन से और अधिक ऊर्जा लेकर यह अस्थिर अवस्था में पहुंचा और टूट गया। इस अभिक्रिया में हरे रंग का फोटॉन उत्सर्जित हुआ।
इस प्रक्रिया में डाईकार्बन अणु दो बार ऊर्जा लेकर अवस्था परिवर्तन (ट्रांज़िशन) करता है। आम तौर पर रसायनज्ञ मानते हैं कि ऐसे ट्रांज़िशन निषिद्ध है। हालांकि भौतिकी के नियम अनुसार ये ट्रांज़िशन पूरी तरह निषिद्ध भी नहीं हैं। ये ट्रांज़िशन प्रयोगशाला में नहीं देखे जाते क्योंकि प्रयोगशाला में अणु अपेक्षाकृत पास-पास होते हैं। लेकिन अंतरिक्ष में अणु काफी दूर-दूर होते हैं और शायद ही कभी अन्य अणुओं या परमाणुओं के संपर्क में आते हैं।
डाईकार्बन अणु का जीवनकाल दो दिन से भी कम समय का होता है। प्रयोगों के दौरान एकत्रित डैटा से पता चलता है कि सूर्य से पृथ्वी की दूरी के मुताबिक, इससे यह समझने में मदद मिलती है कि अणु के टूटने से जुड़ी हरी चमक केवल धूमकेतु के सिर के आसपास ही क्यों दिखाई देती है, इसकी पूंछ में यह कभी क्यों दिखाई नहीं देती। (स्रोत फीचर्स)
-
Srote - March 2022
- कोविड-19 के एंडेमिक होने का मतलब
- टीकों को चकमा देता ओमिक्रॉन
- महामारी से उपजता मेडिकल कचरा
- अंग दाएं-बाएं कैसे जम जाते हैं?
- हींग के आणविक जीव विज्ञान की खोजबीन
- वृद्धावस्था में देखभाल का संकट और विकल्प
- इस वर्ष चीन की जनसंख्या घटना शुरू हो सकती है
- बालासुब्रमण्यम राममूर्ति: भारत में न्यूरोसर्जरी के जनक
- राजेश्वरी चटर्जी: एक प्रेरक व्यक्तित्व
- जेनेटिक अध्ययनों में ‘नस्ल’ शब्द के उपयोग में कमी
- जीवाश्म रिकॉर्ड का झुकाव अमीर देशों की ओर
- अमेज़न के जंगलों में पारा प्रदूषण
- भू-जल में रसायनों का घुलना चिंताजनक
- जलकुंभी: कचरे से कंचन तक की यात्रा
- मनुष्यों में खट्टा स्वाद क्यों विकसित हुआ
- शिशु जानते हैं जूठा खा लेने वाला अपना है
- बर्फ में दबा विशाल मछली प्रजनन क्षेत्र
- मनुष्य निर्मित पहला संकर पशु कुंगा
- हरी रोशनी की मदद से जंतु-संरक्षण
- बच्चों को बचाने के लिए मादा इश्क लड़ाती है
- शीतनिद्रा में गिलहरियां कैसे कमज़ोर नहीं होतीं?
- मस्तिष्क बड़ा होने में मांसाहार की भूमिका
- तेज़ी से पिघलने लगे हैं ग्लेशियर