पिछली बार पेश की गई उलझन और उसका जवाबः

बस यही सवाल पूछा गया था पिछली बार। सवाल में हुई चूक और हल की ओर इंगित करता हुआ खत दिलीप झा ने लिखा है। प्रस्तुत है उनका खत;
"इस उलझन में दूसरे पद में ही संभवतः मुद्रण की त्रुटि दिखती है। इसे होना चाहिए
अर्थात वर्गमूल का चिन्ह दायें भाग में दोनो (-1) के ऊपर होना चाहिए था। पुनः तीसरे पद में दायां पद तो स्पष्ट होता है कि  ; लेकिन बायीं ओर कैसे केवल √(-1) र ह गया समझ नहीं आया।
खैर अब मान भी लें तो चौथा पद प्राप्त करने के लिए वर्गमूल लेने की बजाए दोनों पक्षों का वर्ग करना होगा तभी हमें -1 = +1 प्राप्त हो सकेगा। इस तरह तो पूरे प्रश्न में ही गलती नज़र आती है।

दिलीप झा, शिक्षक
आरग्य, रायपुर ( म. प्र.)

इस गुत्थी में सारी कलाबाजी '√¯ ' चिन्ह की है। जैसे कि  है, लेकिन अगर कोई  भी लिखे तो इसे भी मान्य करना होगा क्योंकि (-2) x (-2) बराबर भी 4 है। लेकिन इस का अर्थ यह नहीं है कि 2 = -2 है।
सही विधान है  ; अर्थात वर्गमूल के दो उत्तर हैं जिनको ऋण और धन दोनों चिन्हों द्वारा दर्शाया जाता है।

स. ह पाटिल; ऊ. अ. याज्ञिक
मुंबई, महाराष्ट्र

सही जवाब इन्होंने भी भेजेः शिवबीर सिंह, देवास; निर्मल डबकरा, रामपुरा, म. प्र