छह समान लम्बाई की सरल रेखाओं की मदद से आठ त्रिभुज बनाने हैं। बस एक शर्त है - बनाया गया प्रत्येक त्रिभुज अपने-आप में एक समबाहु त्रिभुज हो।

हो सकता है इस पहेली का एक जवाब आप पहले से ही जानते हों। इसलिए इस पहेली का वो जवाब यहां दे रहे हैं। किसी और तरीके से 6 समान लम्बाई की रेखाओं से 8 त्रिभुज बनाने की कोशिश कीजिए।

यह है पहला जवाब। इसमें 6 छोटे त्रिभुज और 2 बड़े त्रिभुज बन रहे हैं। दूसरा तरीका आपको खोजना है।