पिछले अंक में आपसे सवाल पूछा गया था कि छह समान लम्बाई की सरल रेखाओं की मदद से आठ त्रिभुज बनाने हैं। बस शर्त यह थी कि बनाया गया प्रत्येक त्रिभुज अपने-आप में एक समबाहु त्रिभुज हो।

इस सवाल का यह हल हमने सवाल के साथ ही सुझाया था।

किसी दूसरे तरीके से सवाल का हल खोजना था आपको।

इस सवाल का एक सही हल संपद महापात्रा, पुरी, उड़ीसा ने भेजा है। उनके द्वारा दिया गया हल इस प्रकार हैः

इस सवाल का एक और सही हल जो हमें मालूम था।

कोशिश कीजिए, शायद और भी हल हों इस पहेली के!


इस बार का सवालः किसी भी वृत की परिधि को आधा करके अगर उसे उसके अर्धव्यास से गुणा कर दें तो हमें वृत का क्षेत्रफल मिल जाता है। वृत के सूत्र के आधार पर तो तुरन्त समझ में आता है कि ऐसा क्यों है; इस बार का सवाल है कि तर्क के आधार पर समझाइए कि इन दो राशियों को गुणा करने पर हमें वृत का क्षेत्रफल कैसे मिल जाता है। जवाब संदर्भ के पते पर भेजें।