पिछली बार आपसे एक सवाल पूछा गया थाः सीताराम अपने बाग में लगाने के लिए अमरूद के 25 पौधे लेकर आया। अपने माली गंगाराम से उसने कहा कि ये पौधे 12 कतारों में इस प्रकार लगाओ कि हर कतार में 5 पौधे हों। गंगाराम सोच में पड़ गया कि क्या करें? क्या आप गंगाराम की मदद कर सकते हैं?
पाठकों की ओर से इस सवाल के काफी सही जवाब आए लेकिन जिस बात का डर था वही हुआ। सबसे आसान हल तो खूब सारे आए परन्तु अन्य विकल्पों की कोशिश ज्यादा नहीं दिखाई दी। इस सवाल के तीन हल यहां दे रहे हैं। शायद इस सवाल के और भी हल होंगे जिन्हें आप खोजने की कोशिश कर सकते हैं।

इन तीन जवाबों में से सबसे ज्यादा हल सबसे बाएं वाले जवाब के थे। बाकी हल भी मिले लेकिन काफी कम। सही जवाब देने वालों के नाम इस प्रकार हैं:
महेश कुमार नाग, कोटगढ़, महासमुंद, छत्तीसगढ़। टीकाराम पटेल, पेंडुरुवा, जांजगीर, छत्तीसगढ़। नरेन्द्र शाह, शिहोर, गुजरात। रामावतार चौधरी, कुडली, जयपुर, राजस्थान। अंजू बघेल एवं सहपाठी, शासकीय हाई स्कूल, सिया, देवास, म. प्र. देवांशु वत्स, सुपौल, बिहार मीना, डाबड़ी, हनुमानगढ़, राजस्थान। अलका कालरा, रमेश नगर, नई दिल्ली। दिनेश कुमार विनोले, सतवास, देवास। छत्रपाल पटैल, कक्षा 10वीं, आर. एन. ए. स्कूल, पिपरिया, जिला होशंगाबाद। हेमंत कुमार बुंटे, लालागढ़, महासमुंद। दीपक सोंधिया, उमरिया, म. प्र.। चंपालाल कुशवाह, हिरनखेड़ा, होशंगाबाद। देओनीश कुमार इंगडुंग, बनी राजहरा, दुर्ग, छतीसगढ़। रविशंकर अजनेरिया, आमूपुरा, होशंगाबाद। शोभा बाजपेई, हरदा।गौतम पांड्या, होशंगाबाद। राजा शब्बीर हुसैन, शुजालपुर। लीना ओझा, शुजालपुर। शतप्रतीक, दयालबाग, आगरा।