Read Entire MagazineSeptember 2014

Cover - Illustration by Atanu Roy
कवर - इस बार का कवर चकमक के भीतर की एक कहानी “नीला पत्थर” पर आधारित है। यह एक ऐसी कहानी है जो पाठक के मन में हलचल मचाती रहेगी। द्वंद्वों से मन को भर देगी। ऐसी रचनाएँ होती हैं जिनके बारे में चित्रों को कुछ पता नहीं रहता है कि वे क्या करें। वैसे इस कहानी के चित्र आकर्षक हैं।

Index- A letter by Noor-e-Nisha, a 9th class girl to her father
इण्डैक्स- नूरेरेनिशां, नवीं में पढ़ने वाली नूरेनिशाँ ने अपने स्वर्गीय पिता को चिट्ठी लिखी है। एक आत्मविश्वास से भरपूर चिट्ठी।

Boli Rangoli - A column on children’s Illustration on Gulzar’s couplet
बोली रंगोली - इस दफे की लाइन थी-
किताब पढ़ते-पढ़ते इक बार मस्ती में
गिरे नदी में दोनों, जा रहे थे कश्ती में
इस कविता में - दोनों-कौन हैं? हमें लगता था कि दो यानी एक किताब और दूसरा उसे पढ़ने वाला। चार-पाँच चित्रों को छोड़कर हमें आए शेष सभी चित्रों में किताब को दो में शामिल में नहीं किया था। ऐसा क्यों? इस कविता के कुछ बढ़िया चित्र इस अंक में।

Pisa ki minaar par chadkar prayog kisne kiya tha - An article by Sushil Joshi, Illustrations by Dilip Chinchalkar
पीसा की मीनार - इस लेख में गैलिलियो के पीसा की मीनार से किए गए मशहूर प्रयोग के बारे में बातचीत है। गैलिलियो के पहले विज्ञान के सिद्धांत आमतौर पर तर्क पर आधारित हुआ करते थे। गैलिलियो ने प्रयोग के द्वारा सवालों को सुलझाने का तरीका विकसित किया। और आधुनिक विज्ञान की बुनियाद रखी।

Haji-Naji - Fun Stories by Swayam Prakash, Illustrations by Atanu Roy
एक था हाजी एक था नाजी - हास्य-व्यंग्य का एक कॉलम। तीन बेहद चटपटे किस्से। और उनकी जुगलबंदी करते दो मज़ेदार चित्र।

Ek Mulakat Titliyon ke sath - An article on different kinds of Butterflies by Dr. Kishore Panwar
एक मुलाकात तितलियों के साथ - तितलियों की दुनिया के कई पहलुओं के बारे में एक लेख। बेहद खूबसूरत चित्रों के साथ। अवलोकन के लिए प्रेरित करता एक लेख।

Poetry Orientation column - A poem “Bina naam ki Nadi” by Kedarnath Singh & its explanation by Naresh Saxena, Illustrations by Atanu Roy
बिना नाम की नदी - कविता ओरिएंटेशन के इस कॉलम में इस बार कवि केदारनाथ सिंह की कविता - बिना नाम की नदी। इस पर कवि नरेश सक्सेना की एक गहरी टिप्पणी। और स्वयं कवि केदारनाथ सिंह का इस कविता के बारे में एक बयान। अतनु राय के बेहद सजीव चित्र के साथ।

Mera Panna - Children’s Creativity column
मेरा पन्ना - बच्चों के चित्रों और कविता-कहानियों का एक गुच्छा।

Neela Pathar - A story by Doris Kareva, Illustrations by Atanu Roy
नीला पत्थर - यह कहानी इस्टोनिया की विलक्षण लेखक डोरिस कारेवा की लिखी है। इस कहानी का नायक अचानक किसी एक दिन एक तिलस्मी-सी गुफा में पहुँच जाता है। वहाँ की हर चीज़ लुभावनी है। तिलस्मी है। उसे एक नीला पत्थर पसंद आता है। वह हर कीमत पर उसे पाना चाहता है। उसके पास जो था उसने सब का सब देकर वह पत्थर ले लिया। इस कहानी की खूबसूरती शायद इस बात में है कि यह तिलस्मी और अनसुलझी बनी रहती है। पर जैसे ही इसे अपने जीवन से जोड़कर समझने लगो तो इसका सारा तिलिस्म झड़ जाता है। यह यथार्थ की कहानी लगने लगती है। यूँ तो यथार्थ भी कोई कम तिलिस्मी नहीं होता है? यह एक ऐसी कहानी है जो पाठक के मन में हलचल मचाती रहेगी। द्वंद्वों से मन को भर देगी। ऐसी रचनाएँ होती हैं जिनके बारे में चित्रों को कुछ पता नहीं रहता है कि वे क्या करें। वैसे इस कहानी के चित्र आकर्षक हैं। यह जानना बेहद मज़ेदार हो सकता है कि अलग-अलग लोग इस कहानी के किस हिस्से को, किस पहलू को, बात को चित्र में दिखाना पसंद करते। क्या कभी-कभी कहानी कोई इतना सँकरा रस्ता अख्तियार करती है कि वहाँ चित्र उसके साथ जा ही नहीं सकते?

Mann ki har baat ikhatthi ki har baat banayi mitti ki - A memoir by Mudita Bhandari, Photographs by Pankaj Agrawal
मन की हर बात इकट्ठी की, एक बात बनाई मिट्टी की - मुदिता एक जानी-मानी पॉटर हैं। मिट्टी के बेहद खूबसूरत रूपों में ढालना या खूबसूरत रूपों को मिट्टी में ढालना उन्हें पसंद है। अपने इस काम के बारे और अपने एक पसंदीदा शिल्प के बनने की कथा उन्हीं की जुबानी। सचित्र।

Patte Ki baat - An article on observation of different types of leaves by Aamod Kharkhanis
पत्ते की बात- आमोद कारखानिस चकमक के पाठकों के बीच बहुत सराहे जाने वाले लेखक हैं। अवलोकन आधारित एक बेहद रोचक श्रृंखला की पहली कड़ी। पत्ती के अवलोकनों के बाद पाठकों से आए सवालों से ही अगली कड़ी तैयार होगी। पत्तियों के बेहद रोमांचक संसार की यात्रा।

Ve Din – A memoir by a 17 year boy Jaimaan, Illustrations by Dilip Chinchalkar
वे दिन - जैमन सिंह बारहवीं में पढ़ते हैं। उन्होंने बड़े साहस के साथ कैंसर को उखाड़ फेंका। एक बेहद मार्मिक संस्मरण।

Shankar’s weekly - A story “Sachhi” by a 15 year boy Nadir Mohammad Taufiq, Illustrations by Dilip Chinchalkar
सच्ची- मिस्त्र के एक किशोर नादिर मोहम्मद तोफीक की एक मज़ेदार कहानी। और दिलीप जी के जीवंत चित्र।

Do bhayli – A Maad folktale retold by Prabhat, Illustrations by Sunita
दो भाएली - माँडना शैली की विलक्षण चित्रकार सुनीता के दिलकश चित्रों में पिरोई माड़ की एक अनूठी लोककथा।

Mathapacchi - Brain teasers
माथापच्ची- दिमागी कसरतों के लिए कुछ सवाल

Naav - A poem by Anamitra Ray, Illustrations by Soren Mitra
नाव - एक बांग्ला से हिन्दी में आई रचना। एक बहुत ही सधे स्कैच के साथ।

Muniya Didi - A photo discussion.
मुनिया दीदी - रघु राय के एक फोटोग्राफ को दिलीप जी ने एक किस्से के बहाने याद किया है।

Chitrapaheli
चित्रपहेली- चित्रों के संकेतों से शब्दों तक पहुँचने की पहेली।