Read the magazine Download Magazine 

तिलचट्टे – रोहन चक्रवर्ती
अनुवाद: विनता विश्वनाथन  
एक मज़ेदार छुटकी कॉमिक।

फलौदी का महाभोज – कमल
चित्र: प्रोइति रॉय
महाभोज में आसपास के गाँव के हज़ारों लोग इकट्ठा हुए थे। सबकी निगाहें रफीक पर जमी थीं। पर रफीक को चार साले पहले गुज़रा आज का दिन बार-बार याद आ रहा था। चार साल पहले ऐसा क्या हुआ था, और सबकी निगाहें रफीक पर क्यों थी, जानने के लिए पढ़िए यह कहानी। 

फिल्म चर्चा – द एलेफेंट व्हिस्परर्स – निधि गुलाटी  
द एलेफेंट व्हिस्परर्स एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म है। यह फिल्म तमिल नाडु के जंगल में हाथी संरक्षण का काम करने वाले दो लोगों और हाथियों के बीच के प्रेम व स्नेह की कहानी पर आधारित है।
पढ़िए, इस फिल्म के विविध पहलुओं पर चर्चा करता यह रोचक लेख। 

कविता डायरी – 3 – बना बनाया दिखा आकाश... - सुशील शुक्ल
चित्र: कनक शशि
कविता डायरी नाम का यह कॉलम कविताओं की दुनिया में झाँकने के एक झरोखे जैसा है। इस कॉलम में हम कविताओं की बुनावट, कविताओं में किए गए शब्दों के खेल, कविताओं के सौन्दर्य, उनके अर्थों की परतें खोलने आदि के इर्द-गिर्द बात करेंगे।
इस बार की चर्चा का केन्द्र विनोद कुमार शुक्ल की कविता ‘बना बनाया दिखा आकाश’ है। 

गतिविधि-कोना — चित्रपहेली
चित्रों में दिए इशारों को समझकर पहेली को बूझना।

गणित है मज़ेदार – रोचक संख्याएँ - भाग 2 – आलोका कान्हेरे
चित्र: मधुश्री
अनुवाद: कविता तिवारी
इन पन्नों में हम ऐसी चीज़ें देने की कोशिश करते हैं जिन्हें हल करने में आपको मज़ा आए। ये पन्ने खास उन लोगों के लिए हैं जिन्हें गणित से डर लगता है।
इस बार आलोका फिबोनाची संख्याओं में छिपे कुछ दिलचस्प पैटर्न हमसे साझा कर रही हैं। 

उल्लू लौट आए हैं – रुस्तम
चित्र: वंदना सिंह
उल्लू लौट आए हैं
कदम्ब की बची हुई डगारों पर... 

गतिविधि-कोना — अन्तर ढूँढो
चित्र: शुभम लखेरा
एक जैसे दिखने वाले दो चित्रों में छिपे अन्तरों को खोजने की एक मज़ेदार गतिविधि।

ज़िम्मेदार कौन – चैतन्य निकुरे
चित्र: शुभम लखेरा  
सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले चैतन्य के गाँव में बाघों का आना-जाना अक्सर लगा रहता है। यहाँ वह दो बाघों की भिड़न्त में बुरी तरह घायल हो चुके एक बाघ की दास्तां बयां कर रहे हैं। साथ ही यह सवाल भी उठा रहे हैं कि उसकी ऐसी हालत के लिए कौन ज़िम्मेदार है। 

गतिविधि-कोना — भूलभुलैया
दिए गए कई रास्तों में से सही रास्ते को चुनने की जद्दोजहद। 

अमन की कुछ बातें – हम क्या चाहते हैं... – अमन मदान
चित्र: पूजा के मेनन
अपने अच्छे से अच्छे दोस्त के साथ भी हम कभी न कभी किसी न किसी बात पर असहमत हो जाते हैं। ऐसा होने पर यह सोचकर कि ‘हम क्या चाहते हैं’ और ‘सामने वाला क्या चाहता है’ और फिर आपस में बात करके क्या कोई हल निकाला जा सकता है। जानने के लिए, पढ़िए... 

गतिविधि-कोना — क्यों-क्यों
इस कॉलम में हर बार हम बच्चों से एक सवाल पूछते हैं जिसका जवाब उन्हें सही-गलत की परवाह किए बिना अपने मन से देना होता है। इस बार का सवाल था: कानून के मुताबिक मोटरसाइिकल-स्कूटर या कार चलाने के लिए 18 साल की उम्र का होना ज़रूरी है। तुम्हें क्या लगता है ऐसा क्यों है?
कई बच्चों ने अपने दिलचस्प जवाब हमें भेजे। इनमें से कुछ आपको यहाँ पढ़ने को मिलेंगे। साथ ही बच्चों के कुछ चित्र भी देखने को मिलेंगे। 

गतिविधि-कोना — माथापच्ची
कुछ मज़ेदार सवाल और पहेलियों से भरे दिमागी कसरत के पन्ने।

बच्चों की रचनाओं का कोना — मेरा पन्ना
लेख व कहानी:
छुट्टी-मुट्टी घर को फुटी – सारिका, स्कूल छूट गया – माहिन, रुद्रप्रयाग का नज़ारा – भूमि कोठियाल, मेरे मन की बात – माला, कोविड के बाद मेरी पहली यात्रा – इनाया खन्ना
चित्र: कल्पना कुमारी, विकांशु, स्मृति, गौरव चौधरी, संध्या, सेजल अहिवले 

तुम भी जानो
इस बार जानिए:
भारत के नागरिक वैज्ञानिक
स्मार्ट बैंडेज

गड़बड़ झाला – वीरेन्द्र दुबे
चित्र: वसुन्धरा
आसमान में जितने तारे
उसमें बीस घटा लो
और रीछ के गिनकर बाल
उसमें तीस मिला लो