Read entire magazine

कविता- हमने उनके घर देखे, बीते दिन - भगवत रावत

मुल्ला नसरुद्दीन
एक दिन नसरुद्दीन सराय में घुसे और गंभीरता के साथ बोले, “सूरज से चाँद की उपयोगिता बहुत अधिक है|”
यह सुनकर सभी अचरज में पड़ गए| किसी ने पूछा, “लेकिन क्यों?”
नसरुद्दीन ने कहा...

राखीगढ़ी- भारती जगन्नाथन
दिल्ली से लगभग 150 किलोमीटर दूर हरियाणा राज्य में राखीगढ़ी नाम का एक गाँव है| इस गांव से हड़प्पा सभ्यता से संबंधित एक प्राचीन बस्ति के अवशेष मिले हैं।  भारती जगन्नाथन इस लेख में इसके बारे एक किस्सा सुना रही हैं | इस कहानी और चित्रों के मदद से हमें उस प्राचीन बस्ती और उसके उत्खनन के बारे में मज़ेदार जानकारी मिलती है।

गुफ्तगू...- उमा सुधीर
मल हमारी ज़िन्दगी का एक अभिन्न हिस्सा है, पर फ़िर भी हम उसके बारे में बात करने में असहज महसूस करते हैं |  उमा सुधीर ने इस आलेख में मल से संबंधि बहुत से रोचक बातें की हैं।

ख़ूबसूरती और सच- अज़ीज़ नेसिन
कविता पढ़ो तो कितनी अच्छी लगती है | पर आखिर ये कविता होती क्या है? ये सवाल मुरात के दिल में भी आया जब उसे पता चला की उसके नाना कविता लिखते हैं | यूँ तो कविता को लेकर सबके अपने नज़रिए हैं | उन्हीमें से एक नज़रिया है मुरात के नाना का | मुरात के साथ-साथ आप भी जानें , प्रसिद्ध तुर्की बाल साहित्यकार अज़ीज़ नेसिन की इस कहानी को पढ़कर।

नीली चिड़िया- हरिवंश राय बच्चन

चश्मा नया है- नेकलेस- शिवानी
यूँ ही कभी चलते-चलते क्या आपको कभी रस्ते में कोई सुंदर सी चीज़ मिली है जिसे उठाकर साथ ले जाने का मन किया हो? शिवानी को ऐसे ही एक दिन खेलते-खेलते एक नेकलेस मिला | उसके बाद शिवानी ने उसे उठाया या नहीं ये तो कहानी पढ़कर ही पता चलेगा |

मैं तस्वीर हूँ- तस्वीर
भोपाल के पारधी बस्ती में रहने वाले तस्वीर की कहानी उसी की ज़ुबानी |

पारधी इतिहास- मुस्कान संस्था
भारत में रहने वाले कई समुदायों को अंग्रेजों ने अपराधी समुदाय घोषित किया था - उनमें से एक है पारधी समुदाय | स्वतंत्रता  बाद भी उनके साथ उसी तरह भेदभाद होता रहा जैसे कि अंग्रेजों के समय में। मुस्कान संस्था द्वारा इस आलेख में पारधी समुदाय का इतिहास संक्षिप्त में बताया गया है |

मेरा पन्ना
बच्चों की रचनात्मकता को सलाम करते पन्ने...

नाचघर- प्रियम्वद
माइकल ने वसीयत पढ़ने के बाद एक गहरी साँस ली | काले बच्चे को फ़ोन लगाया गया | “नाचघर तुम्हें नहीं मिल पाएगा..”

मेंढक और टूथपेस्ट- फ्रांत्स होलर, निकोलाउस हाइडलबाख़
एक मक्खी और चॉकलेट का शौकीन मेंढक की कहानी |

कूना के घर में पाला हुआ एक चूज़ा नन्हा बादल- विनोद कुमार शुक्ल
लताओं से जड़ी उस बड़ी सी चट्टान के ऊपर आखिर किस पक्षी का घोंसला था? घोंसले के अन्दर अंडे पत्थर के हैं या वास्तव में किसी पक्षी के हैं?  

लहराती अकॉर्डियन किताबें- दीपाली शुक्ला
एकलव्य द्वारा प्रकाशित सुंदर अकॉर्डियन किताबों के बारे में दीपाली शुक्ला द्वारा छोटा सा परिचय |

मेरा पन्ना
बच्चों की रचनात्मकता को सलाम करते पन्ने...

माथापच्ची
सवालों की दुनिया से सात मज़ेदार सवाल | साथ ही साथ गणित का खेल “सुडोकू”|

चित्र पहेली
वही चित्रों के सहारे शब्दों को बुझने की पहेली |

वसंत घास के इस फूल से है...
कवर पर दिए गए धमन घाँस के नाम से पहचाने जाने वाले पौधे के ऊपर सुशील शुक्ल द्वारा छोटा सा लेख |