Read the magazine | Download Magazine
ढाक भाई - रामकरन
चित्र: शुभम लखेरा
ढाक भाई कब तुम पढ़ने गए
किस स्कूल से पास हुए
सिर्फ तीन तक गिनती सीखे,
केवल मस्ती-ठाट किए...
मैं आपको क्या बुलाऊँ? – रिनचिन व कंचन
चित्र: कनक शशि
स्कूल से लौटते हुए सोनू और उसके दोस्तों को दो लोग मिले। वे थोड़े अलग थे। उन्हें देखकर सब हँस रहे थे। फिर सोनू ने उन लोगों से कुछ ऐसा कहा कि वे सोनू के घर तक आ गए। कौन थे वो लोग, सोनू ने उनसे क्या कहा था, सोनू के घर पहुँचकर उन लोगों ने क्या किया... जानने के लिए पढ़िए।
गतिविधि-कोना — भूलभुलैया
दिए गए कई रास्तों में से सही रास्ते को चुनने की जद्दोजहद।
गतिविधि-कोना — अन्तर ढूँढो
एक जैसे दिखने वाले दो चित्रों में छिपे अन्तरों को खोजने की एक मज़ेदार गतिविधि।
कविता डायरी - 1 – हाथी चल्लम चल्लम – सुशील शुक्ल
कविता डायरी नाम का यह कॉलम कविताओं की दुनिया में झाँकने के एक झरोखे जैसा है। इस कॉलम में हम कविताओं की बुनावट, कविताओं में किए गए शब्दों के खेल, कविताओं के सौन्दर्य, उनके अर्थों की परतें खोलने आदि के इर्द-गिर्द बात करेंगे।
इस बार की डायरी में हाथी के हाथीपन को अच्छे-से उजागर करती श्रीप्रसाद जी की एक कविता ‘हाथी चल्लम चल्लम’ के आस-पास चर्चा की गई है।
ध्रुव तारा - आलोक मांडवगणे
चित्र: शुभम लखेरा
ध्रुव तारे के बारे में अलग-अलग संस्कृतियों में अलग-अलग कहानियाँ प्रचलित हैं। इस लेख में ऐसी ही कुछ कहानियों के साथ-साथ ध्रुव तारे के महत्व के बारे में बात की गई है।
फिल्म चर्चा - मेरी शिक्षक आक्टोपस - निधि गुलाटी
माई ऑक्टोपस टीचर एक जंगली जीव ऑक्टोपस और इन्सान के बीच की दोस्ती पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म है। यह फिल्म प्रकृति से इन्सान की दोस्ती और जीवों की बौद्धिक क्षमता के बारे में एक अलग नज़रिया पेश करती है।
पढ़िए, इस फिल्म के विविध पहलुओं पर चर्चा करता यह रोचक लेख।
गणित है मज़ेदार - समकोण त्रिभुज और पाइथागोरस का नियम - आलोक कान्हेरे
चित्र: मधुश्री
अनुवाद: कविता तिवारी
इन पन्नों में हम ऐसी चीज़ें देने की कोशिश करते हैं जिन्हें हल करने में आपको मज़ा आए। ये पन्ने खास उन लोगों के लिए हैं जिन्हें गणित से डर लगता है।
इस बार सायरा और मिहिर पाइथागोरस नियम के बारे में कुछ रोचक जानकारियाँ साझा करने के साथ ही इस नियम को सिद्ध करने के लिए ‘बिना शब्दों का प्रमाण’ भी प्रस्तुत करते हैं।
गतिविधि-कोना — तुम भी बनाओ - पलाश के रंग – कनक शशि
पलाश के फूलों से प्राकृतिक रंग बनाने की एक दिलचस्प गतिविधि।
घर किसका है? - प्रभात
चित्र: शुभम लखेरा
एक बूढ़ा व्यक्ति दो बच्चों के पास आया और कहने लगा कि घर उनका है। बच्चे बोले कि मम्मी-पापा ने कहा है कि घर उनका है। फिर क्या हुआ... जानने के लिए पढ़िए यह कहानी।
अमन की कुछ बातें - आक्रामक ढंग से की गई बातचीत और आराम से की गई बातचीत - अमन मदान
चित्र: कनक शशि
जब हम तेज़ आवाज़ में बात करते हैं तो लोग हमसे वापिस उसी तरह बात करते हैं। क्या उसी बात को अलग ढंग से, आराम से कहने से बात बिगड़ने से बच सकती है... जानने के लिए पढ़िए।
गतिविधि-कोना — क्यों-क्यों
इस कॉलम में हर बार हम बच्चों से एक सवाल पूछते हैं जिसका जवाब उन्हें सही-गलत की परवाह किए बिना अपने मन से देना होता है। इस बार का सवाल था: चाहे मौसम जो भी हो, गरम चाय या दूध पर फूँकने से वो ठण्डे क्यों हो जाते हैं?
कई बच्चों ने अपने दिलचस्प जवाब हमें भेजे। इनमें से कुछ आपको यहाँ पढ़ने को मिलेंगे। साथ ही बच्चों के कुछ चित्र भी देखने को मिलेंगे।
हमारा जवाब - उमा सुधीर
चित्र: नताशा, आदित्य
चाहे मौसम जो भी हो, गरम चाय या दूध पर फूँकने से वो ठण्डे क्यों हो जाते हैं, जानिए इस सवाल का जवाब उमा सुधीर से।
गतिविधि-कोना — माथापच्ची
कुछ मज़ेदार सवाल पहेलियों से भरे दिमागी कसरत के पन्ने।
गतिविधि-कोना — चित्रपहेली
चित्रों में दिए इशारों को समझकर पहेली को बूझना।
बच्चों की रचनाओं का कोना — मेरा पन्ना
लेख व कहानी: नई पतंग – योगान्त, खपरी - लितेश ठाकुर, बच्चों की सरकार - तीतर और बटेर समूह के बच्चों द्वारा रचित, मेले की घटना - रामबहादुर साहू, पद्म के पेड़ में क्या था ऐसा - दिव्या मेहर, रोड - कमलेश कुमार पोड़ियामी
चित्र: रिया, रोशनी, मोहम्मद युसूफ खान, अनुजा कुमारी, रोशनी रानी
तुम भी जानो
इस बार जानिए:
साल के पेड़ों के नीचे एक अनोखा प्रयोग
ब्रेकडांस अब एक ओलम्पिक खेल
रेडियो के गाने में छिपा सन्देश
ऊँट आया जब पहाड़ के नीचे - राजेश जोशी
चित्र: हबीब अली
ऊँट आया जब पहाड़ के नीचे
पहाड़ सो रहा था आँखें मींचे…

