Read the magazine| Download Magazine
जो जीता वो... — रोहन चक्रवर्ती
अनुवाद: विनता विश्वनाथन
एवरेस्ट फतह करने वाले इन्सान के लिए हिमालयन जम्पिंग स्पाइडर का एक सन्देश – रोहन के चुटीले अन्दाज़ में।
मेहमान जो कभी गए ही नहीं – भाग 1 – आर एस रेश्नू राज, ए पी माधवन, टी आर शंकर रमन, दिव्या मुडप्पा, अनीता वर्गीस और अंकिला जे हिरेमथ
रूपान्तरण व अनुवाद: विनता विश्वाथन
चित्र: रवि जाम्भेकर
इस सीरिज़ में हम आसपास पाए जाने वाले पौधों में से बाहर से आए पौधों के कुछ पहलुओं पर चर्चा करेंगे – मसलन वे कहाँ से आए, कैसे आए, उनके कुछ गुण व उन्हें व्यवस्थित कैसे किया जाए इत्यादि।
इस बार जानिए मेहमान पौधे ‘कालादाना’ के बारे में।
गतिविधि कोना – तुम भी बनाओ – फिंगर पपेट – प्रभाकर डबराल
आसानी से मिल जाने वाली चीज़ों से प्रभाकर ने चूहे का फिंगर पपेट बनाया है। आप भी बनाकर देखिए।
फिल्म चर्चा – जम्पिंग – निधि गुलाटी
फिल्म चर्चा में इस बार निधि एनिमेशन फिल्म जम्पिंग के बारे में बात कर रही हैं। फिल्म में एक बच्ची है जो कूद रही है और कूदते-कूदते वह ऊपर, और ऊपर छलाँग लगाती जाती है और ऐसा करते हुए वह क्या-क्या देखती है, कहाँ पहुँचती है... जानने के लिए पढ़िए यह लेख। लेख फिल्म के तकनीकी पक्षों पर भी रौशनी डालता है।
तेरे घरवाला नीम – सुशील शुक्ल
चित्र: शुभम लखेरा
ओ सलीम, ओ सलीम
तेरे घरवाला नीम....
हलीम चला चाँद पर – सी एन सुब्रह्मण्यम्
चित्र: प्रिया कुरियन
एक दिन हलीम रॉकेट में बैठकर चाँद पर पहुँच गया। वहाँ जाकर उसने क्या देखा… जानने के लिए पढ़िए यह कॉमिक।
गतिविधि-कोना — क्यों-क्यों
इस कॉलम में हर बार हम बच्चों से एक सवाल पूछते हैं जिसका जवाब उन्हें सही-गलत की परवाह किए बिना अपने मन से देना होता है। इस बार का सवाल था: शादी के लिए कानून द्वारा निर्धारित उम्र लड़कों व लड़कियों के लिए अलग-अलग क्यों है? क्या इसे बढ़ाना चाहिए? हाँ तो क्यों, और नहीं तो क्यों नहीं? कई बच्चों ने अपने दिलचस्प जवाब हमें भेजे। इनमें से कुछ आपको यहाँ पढ़ने को मिलेंगे। साथ ही बच्चों के बनाए कुछ चित्र भी देखने को मिलेंगे।
जलवायु परिवर्तन – भाग 1 – विनता विश्वनाथन
दुनिया गर्म क्यों हो रही है? क्या जलवायु परिवर्तन सच में हो रहा है? हमें कैसे पता कि ऐसा हो रहा है? इसका जीवों पर क्या असर होगा? इसके लिए कौन ज़िम्मेदार है? – इस सीरिज़ में ऐसे ही कुछ सवालों पर बात की जाएगी। इस बार इन सवालों पर चर्चा की गई है कि जलवायु और मौसम में क्या अन्तर है, और जब मौसम बदलता है तो क्या जलवायु भी बदलती है।
क्या पता – निधि सक्सेना
चित्र: हबीब अली
गुरविन्दर और अशरफी शहर की उस ठण्डी व सुनसान सड़क से पहले भी कई बार गुज़र चुके थे। एक दिन दोनों ने उस सड़क पर भीड़ देखी। उसके बाद गुरविन्दर कभी अशरफी को लेकर उस रास्ते से नहीं गया। उन्होंने उस दिन क्या देखा था... जानने के लिए यह पढ़िए यह छोटी-सी कहानी।
गतिविधि-कोना — भूलभुलैया
दिए गए कई रास्तों में से सही रास्ते को चुनने की जद्दोजहद।
गतिविधि-कोना — माथापच्ची
कुछ मज़ेदार सवाल और पहेलियों से भरे दिमागी कसरत के पन्ने।
गतिविधि कोना – अन्तर ढूँढो
चित्र: रिशु मालवीय
एक जैसे दिखने वाले दो चित्रों में अन्तर खोजने की गतिविधि।
गणित है मज़ेदार – पराठे, सिक्के और दोस्ती – आलोका कान्हेरे
चित्र: मधुश्री
अनुवाद: कविता तिवारी
इन पन्नों में हम ऐसी चीज़ें देने की कोशिश करते हैं जिन्हें हल करने में आपको मज़ा आए। ये पन्ने खास उन लोगों के लिए हैं जिन्हें गणित से डर लगता है।चरणलाल और अब्दुल पक्के दोस्त थे। एक बार उन्होंने अपने पराठों का बराबर-बराकर हिस्सा एक मुसाफिर से साझा किया। मुसाफिर ने उन्हें कुछ सिक्के दिए। अब चरणलाल व अब्दुल इस दुविधा में हैं कि सिक्कों को आपस में बराबर-बराबर कैसे बाँटे। क्या उनके बीच सिक्कों को ठीक तरह से बँटवारा हो पाएगा? हरेक को कितने सिक्के मिलेंगे। जानने के लिए पढ़िए यह दिलचस्प लेख।
गतिविधि-कोना — चित्रपहेली
चित्रों में दिए इशारों को समझकर पहेली को बूझना।
नदी, पहाड़ और बाज़ार – जसिंता केरकेट्टा
चित्र: ब्लेज़ जोसफ
आज के समय की एक मौजूँ कविता। एक बानगी देखिए...
गाँव में वो दिन था, एतवार।
मैं नन्ही पीढ़ी का हाथ थाम
निकल पड़ी बाज़ार।
सूखे दरख्तों के बीच देख
एक पतली पगडण्डी....
बच्चों की रचनाओं का कोना — मेरा पन्ना
लेख व कहानी: मुझे फूल भाते हैं – रिफा, कछुआ – निखिल, कितने सारे काम – अरुणा बारसे, जब मैं एक पेड़ बना – कासिम, मेरे पापा ट्रेन ड्राइवर हैं – मानवी मुले, छिपकली – मेघा मकवाने, सवाल ही सवाल – नव्या
चित्र: निखिल, अरुणा बारसे, आदिबा ताम्बोली, नीतू, यंशिता प्रजापति, अर्विश
तुम भी जानो
इस बार जानिए
काले आसमान वाले अभ्यारण्य
नलों में ऐरेटर

