Read entire magazine  | Download Magazine

आम का सलाम - प्रभात
चित्र: प्रशान्त सोनी
सुनें खास-ओ-आम
आम आने वाले हैं
मिसरियों में घुलकर
बदाम आने वाले हैं...

सम्पादकीय
चित्र: संगीता, कृष्णा
कोरोना के चलते सम्पादक की तरफ से एक सन्देश चकमक के दोस्तों के लिए।

चाउमीन – जीतेन्द्र सेन
कितनी लम्बी-लम्बी चाउमीन
बिन्नी बनाती अच्छी चाउमीन
कितनी स्वादिष्ट लगती...

हम - राजकुमारी
सुबह-सुबह मोहल्ले में होता है झगड़ा।
कोई देता है गाली, कोई देता है ताली।
निकलती है जब सूरज की लाली...

भूलभुलैया
ज़रा पता तो लगाओ कौन-सा मंचूरियन राजकुमारी का है और कौन-सा जीतेन्द्र का।

लॉकडाउन में जानवर क्या कर रहे हैं...
लॉकडाउन के कारण दुनिया के अधिकांश हिस्सों में इन्सान घरों के अन्दर हैं तो फिर सड़कों पर किसकी हलचल हो रही है...

उसकी मिठास ही कुछ और थी... – यशोदा सिंह
चित्र: हबीब अली
मुल्लाजी को काम में फायदा हुआ तो उन्होंने रघुवीरजी को दो सौ रुपए दिए। दो सौ रुपए मिलने की खुशी उनके चेहरे पर साफ नज़र आ रही थी। चलो देखते हैं कि दो सौ रुपए मिलने का जश्न उन्होंने कैसे मनाया।

स्नो – सेहर सलीम
जब ज़मीन बर्फ का कम्बल ओढ़ लेती है तो कैसा लगता है? सेहर सलीम की कलम हमें अपने साथ बर्फीली वादियों में ले चलेगी।

तुम भी जानो
इस बार के तुम भी जानो में ‘मिलो सैंड्रा से’ और पढ़ो ‘अनोखी पहल’ के बारे में। साथ ही जानो आखिर चमगादड़ क्यों हैं खतरे में और ओडिशा में कौन-से पुराने साथी दिखाई दिए।

फिल्म समीक्षा
चिकन रन – सजिता नायर
निक पार्क और पिटर लॉर्ड द्वारा निर्देशित बहुत ही दिलचस्प क्ले एनीमेशन फिल्म है चिकन रन। तो चलो चलते हैं जिंजर की दुनिया में और जानते हैं इस फिल्म के बारे में कुछ बातें।

क्या तनाव से बाल सफेद हो जाते हैं?
कई बार हमें सुनने को मिलता है कि ज़्यादा तनाव से बाल जल्दी सफेद हो जाते हैं। क्या सच में ऐसा होता है?

पुस्तक समीक्षा
किताबें कुछ कहती हैं
अपनी कुछ मनपसन्द किताबों के बारे में कुछ दोस्तों की समीक्षाएँ।

मेरा पन्ना
कोरोना व लॉकडाउन से जुड़े बच्चों के अनुभव उन्हीं की कलम और कूची से। 

तुम्हें कुछ सुनाई दिया? - नेचर कॉन्ज़र्वेशन फाउण्डेशन
सन्नाटे की भी अपनी कुछ खास आवाज़ें होती हैं। इन्हीं आवाज़ों को सुनने की कोशिश करती हुई एक मज़ेदार गतिविधि।

बोरेवाला – जयश्री कलाथिल
चित्र: राखी पेशवानी
इस बार के अंक से शुरू हो रहा है एक नया धारावाहिक बोरेवाला।

चाकप्रान्दन कौन है? वह कहाँ से आता है? गाँव के एक ‘विक्षिप्त व्यक्ति’ के बारे में एक छोटी लड़की अनु की जिज्ञासा एक अनूठी दोस्ती में बदल जाती है और उसकी अपनी दुनिया को जानने का एक ज़रिया बनती है।

यह कहानी अन्वेषी द्वारा विकसित की गई डिफरेंट टेल्स का हिस्सा है| डिफरेंट टेल्स क्षेत्रीय भाषा की कहानियाँ ढूँढ-ढूँढकर निकालता है, ऐसी कहानियाँ जो ज़िन्दगी की बातें करती हैं -- ऐसे समुदायों के बच्चों की कहानियाँ जिनके बारे में बच्चों की किताबों में बहुत कम पढ़ने को मिलता है। कई सारी कहानियाँ लेखकों के अपने बचपन का बयान करते हुए बड़े होने के अलग-अलग ढंगों को प्रस्तुत करती हैं, प्राय: एक प्रतिकूल दुनिया में जहाँ वे हमजोलियों, पालकों और अन्य वयस्कों से नए सम्बन्ध बनाते हैं। ज़ायकेदार व्यंजनों, छोटे-छोटे जुगाड़ू खेलों, स्कूल के अनापेक्षित सबकों और दिलदार दोस्तियों के माध्यम से ये कहानियाँ हमें एक दिलकश सफर पर ले जाती हैं।

तुम भी बनाओ - कबूतर
ओरिगेमी से कबूतर बनाने की एक रोचक गतिविधि।

पूँछ टेढ़ी है – राम करन
चित्र: शुभम लखेरा
एक कछुए के पीछे एक कुत्ता पड़ जाता है। चलो, देखते हैं कि अपनी जान बचाने के लिए वो क्या तरकीब लगाता है।

माथापच्ची
कुछ मज़ेदार सवालों और पहेलियों से भरी माथापच्ची।

चित्र पहेली
चित्रों में दिए इशारों को समझो और पहेली को सुलझाओ।

अन्तर ढूँढ़ो
एक जैसे दिखने वाले दो चित्रों में छिपे हुए अन्तरों को ढूँढ़ने की गतिविधि।

कोरोना वायरस और चमगादड़ – रोहन चक्रवर्ती
चमगादड़ के बारे में हमें एक-दो नहीं, कई-कई अफवाहें सुनने को मिलती हैं। तो इस बार चमगादड़ से ही जानते हैं कि आखिर माजरा क्या है।