Sandarbh - Issue 167 (November-December 2026)
When_the_Opposable_Thumb_Became_Useless
जब अपोज़ेबल थम्ब हुआ बेकार - विपुल कीर्ति शर्मा [Hindi,PDF]
एक अँगूठे की असली अहमियत विपुल कीर्ति शर्मा को तब जान पड़ी जब उनका अँगूठा क्षतिग्रस्त हो गया। नतीजतन, चाबी पकड़कर घुमाना, बोतल का ढक्कन खोलना, और यहाँ तक कि फोन चलाना दूभर हो गया। यह परेशानी उन्हें अँगूठे के लाखों वर्षों के उद्विकासीय सफर पर ले चली। मानव और उनके रिश्तेदारों के बीच अँगूठों का विकास कैसे हुआ? औज़ारों के इस्तेमाल और मस्तिष्क के विकास का अँगूठे के विकास से क्या लेना-देना है? यह सब बताते हैं विपुल अपने इस लेख में।
The_Marching_of_Soldiers_Collapsing_Bridges_and_Resonance
फौजियों की कदम-ताल, टूटते पुल और अनुनाद - माधव केलकर [Hindi,PDF]
मिले सुर मेरा-तुम्हारा… तो पुल टूट जाए! ऐसा किसी पुल के नज़दीक पहुँचने पर कदम-ताल करती सेना की टुकड़ी सोचा करती होगी। आखिर उन्होंने भी अपनी विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में कदम-ताल के कम्पन और पुल के कम्पन के मिलने से उठते अनुनाद, और नतीजतन उसके ढहने के बारे में एक छोटा-सा पैराग्राफ ज़रूर पढ़ा होगा। विस्मय होता है न यह सोचकर कि भला ऐसा सचमुच हो सकता है क्या!? माधव केलकर को भी होता था, और इसलिए इस लेख में वे इसकी सम्भावना और सच्चाई की तह तक जाते हैं। क्या आप उनके इस मार्च में साथ कदम-ताल करेंगे?
The_Story_of_a_Right_Angled_Triangle
कहानी समकोण त्रिभुज की - आमोद कारखानीस [Hindi,PDF]
समकोण त्रिभुज सबसे अलहदा त्रिभुज है। बड़े-बड़े पुलों और टॉवरों से लेकर किचन की शेल्फ तक – बहुत कुछ शान से तने इस त्रिकोण पर टिका है। मगर इसका इतिहास किस पर टिका है? आमोद कारखानीस, गणितीय विकास के इतिहास पर लिखे लेखों की शृंखला में, इस दफा हमें प्राचीन इजिप्ट से लेकर प्राचीन भारत से होते हुए प्राचीन ग्रीस तक की यात्रा करवाते हैं। यात्रा समकोण त्रिभुज के इतिहास की। पढ़िए ज़रा।
Cultivating_STEM_Habits_Part_1
आदतों की परवरिश: अमल के तौर पर वैज्ञानिक नज़रिया और वे आदतें जो उसे मुमकिन बनाती हैं: भाग
सल में क्या है? और इसे कैसे विकसित किया जाता है? वो कौन-सी आदतें हैं जो आदत पड़ने पर वैज्ञानिक मिज़ाज बन जाती हैं? खयालों को दर्ज करना, चित्र बनाना, और सटीकता तक पहुँचना – इन सबका भला रोज़मर्रा के जीवन में वैज्ञानिक नज़रिया लाने में क्या योगदान हो सकता है? जी. नागार्जुन अपने इस लेख में इन्हीं कुछ मसलों पर, कुछ दिलचस्प मिसालों के साथ, रोशनी डालते हैं। गौर फरमाइएगा…
Reopening_Children_Imagination
बच्चों की कल्पनाशीलता को फिर से जगाना: जानदारों की दुनिया के साथ बच्चों का रिश्ता उन्हें कैसे ढालता है? - मिहिर पाठक [Hindi,PDF]
‘ऐसी दुनिया में जो तेज़ी-से स्क्रीन और बन्द कमरों तक सिमटती जा रही है, तीन साल के किसी बच्चे के साथ चींटी के पास बैठकर आहिस्ता से बस यह कहना, “देखो” – पारिस्थितिकी की बहाली की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।’ एक तरह से, यह लेख भी एक चींटी है जिसके पास आप बैठे हैं। इस उम्मीद में कि यह भी एक महत्वपूर्ण कदम होगा, हम आहिस्ता से कहते हैं, “पढ़ो…”।
Can_Life_Be_This_Beautifulक्या जीवन हो सकता है इतना सुन्दर? - कुँवर सिंह [Hindi,PDF]
मृत्यु जैसा सुन्दर जीवन – हो सकता है क्या ऐसा? मृत्यु, नग्नता, अकेलापन, और दुख – जीवन के ये सभी पहलू बच्चों से अछूते तो नहीं। फिर साहित्य में, चित्रों में इनके होने से बच्चों के लिए फिक्र क्यों? हाँस सांडे की किताब आ जाओ अब रात पर कुँवर अपने भाव, अपने खयाल, और अपनी फिक्र उसी नाज़ुकता से इस लेख में लिखते हैं, जिस नाज़ुकता को इस किताब के हर पहलू में देखा जा सकता है।
गरीबी और रहमान के फकीर पिता का सवाल - प्रकाश कान्त [Hindi,PDF]
गरीब कौन होते हैं? गरीब कौन कहलाते हैं? क्या होता है जब सरकारी योजनाओं के अमल में गड़बड़ियाँ होने पर कोई ‘गरीबी रेखा’ के ऊपर तो कोई नीचे खिसक जाता है? सामाजिक विज्ञान की कक्षा में इस विषय पर कैसी बातचीत होनी चाहिए? प्रकाश कान्त की पुस्तक के अंशों की शृंखला की इस कड़ी को पढ़ते हुए ऐसे सवालों से जूझा जा सकता है।
ईश्वर की कहानियाँ: चौथी कहानी - विष्णु नागर [Hindi,PDF]
ईश्वर की मर्ज़ी के बिना क्या-कुछ हो सकता है, यह ईश्वर के साथ-साथ बीड़ी पीते आदमी को भी पता है। मगर पता होने भर से क्या होता है भला? चमत्कार होना चाहिए! घबराइए नहीं, इन बातों के सन्दर्भ के लिए संदर्भ में छपी विष्णु नागर की यह कहानी पढ़िए।
अहंकार: भाग-1 - जयंत विष्णु नार्लीकर [Hindi,PDF]
जयंत विष्णु नार्लीकर की इस विज्ञान कथा में अन्तरिक्ष है, इन्सान हैं, प्रेम है, अहंकार है, और हाँ, एक कृष्ण विवर भी है। इन्सानी भावनाओं और भौतिकी ताकतों की इस खींचातानी में किस ताकत का बल अधिक है, यह कहानी पढ़कर ही जाना जाए तो बेहतर होगा। कहानी का पहला भाग, पेश है!
मच्छर के काटने पर त्वचा में क्या होता है? क्या मच्छर काटते समय त्वचा में कोई रसायन छोड़ता है या उसकी लार के कारण खुजली और लालिमा होती है? - सवालीराम [Hindi,PDF]
बेगुनाह मच्छरों को बेहतरी से समझने की आशा रखता यह सवाल सवालीराम से इस बार पूछा गया है। अपने जवाब में वे मच्छरों के जीवविज्ञान को तफ्सील से सामने रखते हैं और कई दिलचस्प तथ्य साझा करते हैं। जवाब पढ़कर अपनी जिज्ञासा की खुजली मिटाइए।
