करीब एक सदी से वैज्ञानिकों को एक जीव की तलाश थी - यह जीव था एक प्रकार का स्क्विड (Mesonychoteuthis hamiltoni) (colossal squid)। हाल ही में शोधकर्ता इस आधा टन वज़नी स्क्विड को उसके अपने प्राकृतवास में जीवित देख पाए हैं। और तो और, उन्होंने इसे इसकी शैशवावस्था (baby colossal squid) में देखा है।
दरअसल, करीब सौ साल पहले वैज्ञानिकों ने स्पर्म व्हेल के पेट में पहली बार इस स्क्विड (कोलोसल स्क्विड) के अवशेषों को देखा था (deep sea creatures)। तब से उन्हें इसकी तलाश थी। हालांकि मछुआरों द्वारा मछली पकड़ने के लिए फेंके गए जाल में कभी-कभी ये स्क्विड भी फंस जाते हैं, लेकिन मृत अवस्था में। मृत कोलोसल स्क्विड के अवलोकन के आधार पर वैज्ञानिक इसके बारे में कुछ बुनियादी बातें बता पाए थे। जैसे वह कैसा दिखता है, उसका भोजन क्या होगा वगैरह। उनका यह भी अनुमान था कि यह समुद्री जीवन का संभवत: सबसे वज़नी अकेशरुकी जीव होगा(largest invertebrate in ocean)।
लेकिन जीवित मिल जाए तो इसके बारे में बहुत कुछ बताया जा सकता है। इसलिए लगातार इसकी तलाश जारी थी। इस तलाश को विराम मिला विगत 9 मार्च को, जब श्मिट ओशियन इंस्टीट्यूट (Schmidt Ocean Institute) का शोधपोत दक्षिण अटलांटिक महासागर में सर्वेक्षण अभियान पर था। जब शोधपोत दक्षिणी सेंडविच द्वीप के पास था, तब रिमोट नियंत्रित किए जा सकने वाले वीडियो कैमरे से लैस एक गाड़ी समुद्र में 600 मीटर की गहराई पर भेजी गई (underwater ROV), जिसके ज़रिए जीवविज्ञानी समुद्र की इस गहराई पर मौजूद जीवन का जायज़ा ले रहे थे। इसी दौरान उन्होंने 30 सेंटीमीटर लंबे शिशु स्क्विड को देखा। स्क्विड के विशिष्ट टेंटेकल्स और पिच्छों की आकृति से जीव वैज्ञानिकों ने इसके कोलोसल स्क्विड होने की पुष्टि की है। शिशु अवस्था में इसका शरीर पारदर्शी होता है। वैज्ञानिकों का ऐसा अनुमान है कि उम्र बढ़ने के साथ इसका पारदर्शी शरीर अपारदर्शी और लाल रंग का हो जाएगा।
इसके थोड़े ही पहले, जनवरी माह में एक अन्य अभियान में अंटार्कटिका के नज़दीक बेलिंग्सहॉसन सागर में इस स्क्विड के एक सम्बंधी, ग्लेशियल ग्लास स्क्विड (Galiteuthis glacialis) (glacial glass squid) को भी पहली बार देखा गया था। दो अभियानों में दो अलग-अलग स्क्विड को पहली बार देखा जाना दर्शाता है कि हम महासागरीय जीवन से कितना अनभिज्ञ (mysteries of deep sea) हैं। बहरहाल, इन खोजों से उम्मीद है कि वैज्ञानिक इन जीवों के बारे में अधिक जान पाएंगे। (स्रोत फीचर्स)
-
Srote - July 2025
- दुनिया की भोजन आपूर्ति के लिए जलीय कृषि
- भोजन में को-एंज़ाइम की भूमिका
- एक पादप मॉडल का अनदेखा पहलू
- जीव विज्ञान का मॉडल जीव: हाइड्रा
- नवजात इल्ली भी अपना इलाका बांधती है
- कुदरत को संवारती तितलियां
- कोलोसल स्क्विड को जीवित देखा गया
- मनुष्यों की ऊर्जा ज़रूरत बनी समुद्री जीवों पर खतरा
- मानव कचरा कीट के रक्षा कवच में शामिल हुआ
- महासागरों में अम्लीयता बढ़ने के जलवायु पर असर
- दुनिया भर की मिट्टी में विषैली धातुएं
- भारत में जलवायु परिवर्तन की गति धीमी है?
- नई तकनीकों के रूबरू जैविक हथियार संधि
- निकोबार द्वीप समूह की कीमत पर विकास
- अंतरिक्ष अन्वेषक, विज्ञान साधक: जयंत नार्लीकर
- भारतीय परमाणु ऊर्जा के शिल्पी: डॉ. एम. श्रीनिवासन
- प्रकृति के रहस्यों की खोज
- प्रतिरक्षा कोशिकाएं दर्द भी कम करती हैं
- गर्भावस्था में पोषण, स्वास्थ्य व देखभाल
- महामारी संधि के लिए एकजुटता, अमेरिका बाहर
- अमेरिकी वैज्ञानिकों का पलायन
- एक ग्रह को तारे में समाते देखा गया
- पत्ती है या पतंगा?